By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > World News > पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल
World News

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

News Desk
Last updated: June 28, 2025 7:12 pm
News Desk Published June 28, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में एक आत्मघाती हमले में 13 सैनिकों की मौत हो गई। वहीं, 10 गंभीर रुप से घायल हुए हैं। इस हमले में 19 आम नागरिकों को भी चोटें आई हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन को सैन्य काफिले में घुसा दिया। इसके बाद हुए धमाके में 13 सैनिक मारे गए, 10 सैन्यकर्मी और 19 नागरिक घायल हो गए। विस्फोट से आस-पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण दो घरों की छतें भी गिर गईं, जिससे छह बच्चे घायल हो गए। अब तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, यह पाकिस्तान के सबसे तनावपूर्ण इलाकों में से एक है। यहां अक्सर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हमले होते रहे हैं।

पाकिस्तान में पिछले कुछ समय में आतंकी हमले बढ़े हैं। खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में आतंकी हमले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में एक और बड़ा हमला पाकिस्तान की चिंता बढ़ाने वाला है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल मार्च में पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उसने टीटीपी से संबंध रखने वाले 10 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया है। दक्षिणी वजीरिस्तान में जंडोला चेकपोस्ट के पास फ्रंटियर कोर के शिविर पर एक आत्मघाती हमला हुआ था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकवादियों को मार गिराया था।

पिछले एक साल में पाकिस्तानी सेना पर कई आतंकी हमले हुए हैं। दिसंबर 2024 में एक हमले में 16 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और 8 घायल हुए थे। यह हमला अफगानिस्तान सीमा के पास हुआ, जिसकी जिम्मेदारी टीटीपी ने ली। वहीं, जनवरी में बलूच लिबरेशन आर्मी ने केच में 35 हमले किए, जिसमें 94 सैनिकों की मौत का दावा किया गया। जून में ग्वादर के सयाबद में बलोच आर्मी ने हमला किया था, जिसमें 16 सैनिकों के मारे जाने की खबर सामने आई थी।

You Might Also Like

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

फलस्तीनी पक्ष ने सीजफायर के दूसरे चरण के लिए पुनर्वास समिति बनाई

अमेरिका में अंडों की किल्लत, पेंसिल्वेनिया में 1 लाख अंडों की चोरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका में आज हों चुनाव तो कौन बनेगा राष्ट्रपति, सर्वे ने चौंका दिया…

News Desk News Desk August 17, 2024
Uttarakhand News: प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी, विकास योजनाओं पर मार्गदर्शन और नंदा राजजात व महाकुंभ के लिए विशेष पैकेज की मांग….
पत्नी को नशा देकर अजनबियों से रेप करवाता था पति, बलात्कारियों में पत्रकार भी शामिल; 10 साल तक हुई दरिंदगी…
दुर्गा पूजा के दौरान अजान और नमाज से पहले लाउडस्पीकर बंद करे
इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हमले……60 हिज्बुल्लाह लड़ाके मारे गए 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?