By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने भूस्खलन न्यूनीकरण हेतु राष्ट्रीय संस्थानों के साथ बैठक की
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने भूस्खलन न्यूनीकरण हेतु राष्ट्रीय संस्थानों के साथ बैठक की
सैटेलाइट और धरातलीय परीक्षण से बनाया जाएगा भूस्खलन पूर्वानुमान मॉडल, संवेदनशील ग्लेशियर झीलों में सेंसर लगाए जाएंगे
Uttarakhand

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने भूस्खलन न्यूनीकरण हेतु राष्ट्रीय संस्थानों के साथ बैठक की

सैटेलाइट और धरातलीय परीक्षण से बनाया जाएगा भूस्खलन पूर्वानुमान मॉडल, संवेदनशील ग्लेशियर झीलों में सेंसर लगाए जाएंगे

Khabar 360 India
Last updated: September 23, 2025 4:44 pm
Khabar 360 India Published September 23, 2025
Share
सैटेलाइट और धरातलीय परीक्षण से बनाया जाएगा भूस्खलन पूर्वानुमान मॉडल, संवेदनशील ग्लेशियर झीलों में सेंसर लगाए जाएंगे
SHARE

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान, जीएसआई, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग, सेंट्रल वॉटर कमीशन आदि राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के साथ लैंड स्लाइड न्यूनीकरण के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक के दौरान सभी वैज्ञानिक संस्थानों के साथ भूस्खलन न्यूनीकरण की समस्याओं के निराकरण पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने सभी वैज्ञानिक संस्थानों को प्रदेश के अंतर्गत भूस्खलन संभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर एक प्रिडिक्शन मॉडल तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें एक इस प्रकार के मैकेनिज्म को तैयार किए जाने की आवश्यकता है, जो सैटेलाइट इमेज और धरातल परीक्षण के बाद तैयार मॉड्यूल के आधार पर यह पूर्वानुमान लगा सके कि कितनी वर्षा होने पर किसी विशेष स्थान के भूस्खलन की संभावना है, ताकि हम निचले स्थानों को खाली कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा सकें। मुख्य सचिव ने इसके लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान एवं सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट को मिलकर इस दिशा पर कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में वृहत स्तर पर और तत्काल कार्य किए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने प्रदेश की 13 ग्लेशियर झीलों में सेंसर लगवाए जाने हेतु वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान को जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि शुरुआत में प्रदेश की 6 संवेदनशील झीलों का सैटेलाइट एवं धरातलीय परीक्षण कर सेंसर स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील झीलों की संवेदनशीलता किस प्रकार से कम की जा सकती है, इस दिशा में भी कार्य किए जाना है। उन्होंने कहा कि वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, सेंट्रल वॉटर कमीशन, यू-सैक आदि आवश्यक वैज्ञानिक संस्थानों की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने वाडिया संस्थान को आश्वासन दिया कि इस कार्य के लिए आवश्यक फंड्स की किसी प्रकार से कमी नहीं होने दी जाएगी और उपलब्ध करायी जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि यह एक मल्टी इंस्टीट्यूशनल टास्क है। इसे हम सभी को गम्भीरता के साथ तत्काल इस दिशा में कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर सचिव श्री विनोद कुमार सुमन, आईजी एसडीआरएफ श्री अरूण मोहन जोशी, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, सेंट्रल वॉटर कमीशन के वैज्ञानिक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रदेश के बजट का 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित हो : रेखा आर्या

देहरादून बनेगा वैश्विक सिनेमा का केंद्र, आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 में 98 फिल्में चयनित

खटीमा में प्रॉपर्टी डीलर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी

TAGGED:#उत्तराखण्ड #भूस्खलन #मुख्यसचिव #वाडियाहिमालयभूविज्ञानसंस्थान #जीएसआई #रिमोटसेंसिंग #सेंट्रलवॉटरकमीशन #प्राकृतिकआपदा #ग्लेशियरझील #सेंसर #रिसर्च
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

जस्टिन ट्रूडो के कनाडा में भारतीय किराएदार से मकान मालिक ने की बदसलूकी, घर से बाहर कर दिया सामान…

News Desk News Desk October 6, 2024
नेपाल में 40 यात्रियों को लेकर जा रही भारत की नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिरी, 11 की मौत
Chardham Yatra 2025 : उत्साह के साथ जारी है चारधाम यात्रा 2025, अब तक इतने लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन…
इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने CBSE में सफल छात्रों को दी शुभकामनाएं, परीक्षा परिणाम पर बोले CM धामी – ‘यह शुरुआत है उज्जवल भविष्य की….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?