आज दिनांक 01 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के परिचर्चा कक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानिदेशालय में तैनात समस्त डॉक्टर्स ने भाग लिया और अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।डॉक्टर्स ने बताया कि वे कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी जनसेवा हेतु सतत रूप से कार्यरत रहते हैं और समाज की सेवा में सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, डाॅ. सुनीता टम्टा, प्रभारी महानिदेशक, ने अपने उद्बोधन में कहा कि —“डॉक्टर्स का समर्पण और सेवा भावना समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। हमें उनके योगदान को सम्मान देना चाहिए और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।”
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने डॉक्टर्स के प्रति आभार व्यक्त किया और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।




