By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: दिवाली और छठ के लिए आज से 250 विशेष ट्रेनों का संचालन, UP और बिहार को होगा बड़ा लाभ; पूरी सूची देखें…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > दिवाली और छठ के लिए आज से 250 विशेष ट्रेनों का संचालन, UP और बिहार को होगा बड़ा लाभ; पूरी सूची देखें…
National

दिवाली और छठ के लिए आज से 250 विशेष ट्रेनों का संचालन, UP और बिहार को होगा बड़ा लाभ; पूरी सूची देखें…

News Desk
Last updated: October 29, 2024 12:19 pm
News Desk Published October 29, 2024
Share
SHARE

दिवाली और छठ पूजा के लिए घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है।

खबर है कि पश्चिम रेलवे ने 200 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। वहीं, मंगलवार को 100 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है।

इन ट्रेनों की एंट्री से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा पहुंचने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा होने के आसार हैं।

भारतीय रेलवे ने कहा है कि मंगलवार को 120 से ज्यादा ट्रेनें चलाई जानी हैं। इनमें से 40 ट्रेनों का प्रबंधन मुंबई डिवीजन की तरफ से होगा।

खास बात है कि इनमें 22 ट्रेनें ऐसी शामि हैं, जो खासतौर से उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और ओडिशा जाने वाली हैं।

रेलवे का कहना है कि ये स्पेशल ट्रेनें नियमित ट्रेनों के साथ ही चलेंगी, जिनमें एक्सट्रा कोच लगाए जाएंगे।

पश्चिम रेलवे के CPRO विनीत अभिषेक ने बताया, ‘इस समय में यात्रियों की बढ़ती डिमांड को पूरा करने की यह हमारी प्रतिबद्धता है।’

उन्होंने कहा, ‘हम डिवीजन और हेडक्वार्टर स्तर पर इन अतिरिक्त सेवाओं की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। इसमें ट्रेन की वेटलिस्ट को भी रियल टाइम में चेक किया जा रहा है।’

भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिये आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है।

स्थिति पर नजर रखने और संकट प्रबंधन के लिए रेलवे अधिकारी चौबीसों घंटे तैनात हैं। हर साल दिवाली और छठ पूजा के लिए देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार जाते हैं।

Kind Attention to All Passengers!

Here’s the list of Festival Special Trains set to operate on 29th October 2024. pic.twitter.com/NiJtg01gcj

— Ministry of Railways (@RailMinIndia) October 28, 2024

उत्तर पश्चिम रेलवे का भी बड़ा ऐलान

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने सोमवार को बताया कि दीपावली, छठ पूजा इत्यादि त्यौहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे द्वारा 47 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

दिल्ली, मुंबई बांद्रा टर्मिनस, तिरुपति, हैदराबाद, रांची, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, हैदराबाद, ओखा एवं कई अन्य प्रमुख स्थानों के लिए 47 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

इसके साथ ही यात्री भार की समीक्षा करके अब तक कुल 68 रेलगाड़ियों में 145 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोत्तरी भी की गई है। इसके अतिरिक्त और भी रेलगाड़ियों में डिब्बों की उपलब्धतानुसार डिब्बों की अस्थाई बढ़ोत्तरी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सोमवार को पूर्वी रेलवे ने भी बताया है कि दिवाली और छठ पूजा के लिए 50 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। साथ ही 400 अतिरिक्त सेवाओं की भी तैयारी है।

पूर्वी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने जानकारी दी है कि इस बार स्पेशल ट्रेनों की संख्या 33 से बढ़ाकर 50 कर दिया गया है।

The post दिवाली और छठ के लिए आज से 250 विशेष ट्रेनों का संचालन, UP और बिहार को होगा बड़ा लाभ; पूरी सूची देखें… appeared first on .

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी 

News Desk News Desk November 2, 2024
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि केस पर रोक; अमित शाह से जुड़ा है मामला
यह बैंक जमा पैसे पर 8.25% तक ब्याज दे रहा है, जो ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है…
हिमाचल में वित्तीय संकट…….वेतन और पेंशन नहीं मिला कर्मचारियों को
Uttarakhand News: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति की ली बैठक, सभी कर्मियों की सर्विस बुक डाटा को अपडेट करने के दिए निर्देश….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?