By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: 5G बाजार यूएस से बड़ा, 23 शहरों में मेट्रो; न्यूयॉर्क में पीएम मोदी बोले- अब भारत रुकने वाला नहीं…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > 5G बाजार यूएस से बड़ा, 23 शहरों में मेट्रो; न्यूयॉर्क में पीएम मोदी बोले- अब भारत रुकने वाला नहीं…
National

5G बाजार यूएस से बड़ा, 23 शहरों में मेट्रो; न्यूयॉर्क में पीएम मोदी बोले- अब भारत रुकने वाला नहीं…

News Desk
Last updated: September 23, 2024 2:00 am
News Desk Published September 23, 2024
Share
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के न्यूयॉर्क में ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपना नमस्ते भी मल्टीनेशनल हो गया है, लोकल से ग्लोबल हो चुका है।

Contents
‘साल 2024 दुनिया के लिए बहुत अहम’‘भारत जल्द बने तीसरे नंबर की सबसे बड़ी इकोनॉमी’

उन्होंने कहा कि मां भारती ने हमें जो सिखाया है उसे हम कभी भी भूल नहीं सकते हैं। हम जहां भी जाते हैं सबको परिवार मानकर उनसे घुलमिल जाते हैं।

हम उस देश के वासी हैं जहां सैकड़ों भाषाएं हैं, सैकड़ों बोलियां हैं और तमाम मत हैं। इसके बावजूद हम लोग एक बनकर आगे बढ़ रहे हैं। इस हॉल में ही अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं हमेशा से आपके सामर्थ्य को, भारतीय प्रवासियों के सामर्थ्य को समझता रहा हूं। जब मेरे पास कोई सरकारी पद नहीं था तब भी समझता था और आज भी समझता हूं। मेरे लिए, आप सभी भारत के सशक्त ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। इसीलिए मैं आपको ‘राष्ट्रदूत’ कहता हूं।’

उन्होंने कहा कि भाषाएं अनेक हैं लेकिन भाव एक है, वह भाव है- ‘भारतीयता’… दुनिया के साथ जुड़ने के लिए यह हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही मूल्य हमें सहज रूप से विश्वबंधु बनाती है। नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हम दूसरों का भला करके, त्याग करके सुख पाते हैं, हम किसी भी देश में रहें यह भावना नहीं बदलती है।

हम जिस सोसाइटी में रहते हैं वहां ज्यादा से ज्यादा योगदान करते हैं।’ उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए AI का मतलब है- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। लेकिन मैं मानता हूं कि एआई का मतलब है- अमेरिकन-इंडियन। ये स्पिरिट है और यही तो दुनिया का एआई पावर है। यही AI स्पिरिट भारत-अमेरिका के रिश्तों को नई ऊंचाई दे रहा है।

‘साल 2024 दुनिया के लिए बहुत अहम’

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल ही प्रेसिडेंट जो बाइडेन अपने घर ले गए थे, उनकी आत्मीयता, उनकी गर्मजोशी… मेरे लिए दिल छू लेने वाला मोमेंट रहा। ये सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है, ये सम्मान आपका है और आपके पुरुषार्थ का है। उन्होंने कहा, ‘2024 का ये साल, पूरी दुनिया के लिए बहुत अहम है।

एक तरफ दुनिया के कई देशों के बीच संघर्ष है, तनाव है तो दूसरी तरफ कई देशों में डेमोक्रेसी का जश्न चल रहा है। भारत और अमेरिका डेमोक्रेसी के जश्न में भी एक साथ है।’

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आपको एक शब्द पुष्प याद रहेग, मैं इसे इस प्रकार परिभाषित करता हूं ‘पी’ से प्रगतिशील भारत, यू से अजेय भारत, एस से आध्यात्मिक भारत, एच से मानवता प्रथम को समर्पित भारत और पी से समृद्ध भारत। पुष्प की सभी पांच पंखुड़ियां को मिलाकर ही हम विकसित भारत बनाएंगे।’

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में हुए इस बार का इलेक्शन मानव इतिहास के अब तक के सबसे बडे़ चुनाव थे। भारत की जनता ने ये नया मैंडेड दिया है। उसके मायने बहुत हैं और बहुत बड़े भी हैं।

ये तीसरे टर्म में हमें बहुत बड़े लक्ष्य साधने हैं। हमें तीन गुना ताकत और तीन गुनी गति के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा, ‘आजादी के आंदोलन में करोड़ो भारतीयों ने स्वराज के लिए अपना जीवन खपा दिया। उन्होंने अपना हित नहीं देखा था। वे देश की आजादी के लिए सब कुछ भूलकर अंग्रेजों से लड़ने चल पड़े थे, उस सफर में किसी को फांसी का फंदा मिला, किसी को गोलियों से भून दिया गया, कोई यातनाएं सहते हुए जेल में ही गुजर गया।

हम देश के लिए मर नहीं पाए लेकिन हम देश के लिए जरूर जी सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। भारत ऊर्जा से भरा है, सपनों से भरा है, हर दिन नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है। आज ही हमें एक और बहुत अच्छी खबर मिली है, भारत ने पुरुष और महिला शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता है।

‘भारत जल्द बने तीसरे नंबर की सबसे बड़ी इकोनॉमी’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘एक दशक से भारत 10वें नंबर से 5वें नंबर की इकोनॉमी बन गया है। अब हर भारतीय चाहता है कि भारत जल्दी से तीसरे नंबर की सबसे बड़ी इकोनॉमी बने। भारत आज लैंड ऑफ ऑपर्च्युनिटी है, अवसरों की धरती है।’ मोदी ने कहा कि एक जमाना था जब हम मोबाइल आयातक थे, आज हम मोबाइल निर्यातक बन गए हैं।

अब भारत पीछे नहीं चलता, अब भारत नई व्यवस्थाएं बनाता है, अब भारत नेतृत्व करता है। उन्होंने कहा, ‘पिछले साल जून में भारत ने सेमी-कंडक्टर सेक्टर के लिए इनसेंटिव घोषित किए थे। इसके कुछ ही महीनों बाद माइक्रोन की पहली सेमी-कंडक्टर यूनिट का शिलान्यास भी हो गया है।

अब तक भारत में ऐसी 5 यूनिट्स स्वीकृत हो चुकी हैं। वो दिन दूर नहीं… जब आप मेड इन इंडिया चिप यहां अमेरिका में भी देखेंगे। ये छोटी सी चिप विकसित भारत की उड़ान को नई ऊंचाई पर ले जाएगी और ये मोदी की गारंटी है।’

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत का 5G बाजार अमेरिका से भी बड़ा है। यह 2 साल के भीतर हुआ है। अब भारत मेड-इन-इंडिया 6G पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘2014 में भारत के सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी आज 23 शहरों में मेट्रो है। आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क भारत में है और इसका हर रोज विस्तार हो रहा है। 2014 में 100 से भी कम ग्राम पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी थी।

आज 2 लाख से भी ज्यादा पंचायतों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी है। जिस काम में पहले सालों लग जाते थे अब महीनों में हो रहा है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्ष में भारत में हर सप्ताह एक यूनिवर्सिटी बनी है। हर दिन दो नए कॉलेज बने हैं। हर दिन एक नई आईटीआई की स्थापना हुई है। 10 साल में मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी लगभग दोगुनी हो चुकी है। अभी तक दुनिया ने भारत के डिजाइनर्स का दम देखा, अब दुनिया डिजाइन इन इंडिया का जलवा देखेगी।

नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज हमारी साझेदारी पूरी दुनिया के साथ बढ़ रही है। पहले भारत सबसे समान दूरी की नीति पर चलता था। अब भारत सबसे समान नजदीकी की नीति पर चल रहा है। हम ग्लोबल साउथ की भी एक मजबूत आवाज हैं। आज जब भारत वैश्विक मंच पर कुछ कहता है, तो दुनिया सुनती है।

कुछ समय पहले जब मैंने कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है, तो इसकी गंभीरता को सभी ने समझा था।’ प्रधानमंत्री मोदी के ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम से पहले भारतीय समुदाय के कलाकारों ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया।

कथक एक शास्त्रीय नृत्य शैली है जिसकी उत्पत्ति भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी के ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम से पहले भारतीय समुदाय के कलाकारों ने असमिया लोकगीत पर भी प्रस्तुति दी। लोग काफी उत्साहित नजर आए। 

The post 5G बाजार यूएस से बड़ा, 23 शहरों में मेट्रो; न्यूयॉर्क में पीएम मोदी बोले- अब भारत रुकने वाला नहीं… appeared first on .

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

एलन मस्क का बड़ा बयान: एच-1 बी वीजा कार्यक्रम को लेकर किया बड़ा ऐलान

News Desk News Desk December 30, 2024
कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
हमास ने चार इजरायली महिलाओं को रिहा करने का किया ऐलान
केदारनाथ–मद्महेश्वर की शीतकालीन यात्रा शुरू: ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में जगतगुरु शंकराचार्य ने की रात्रि पूजा, चल विग्रह उत्‍सव डोली स्थापित
जो बाइडेन को मात देने वाले ‘महारथी’ डोनाल्ड ट्रंप कैसे चूक गए, कमला हैरिस ने चटा दी धूल; अब आगे क्या…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?