By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: देहरादून: एक कलयुगी मां ने अपनी ही 20 साल की बेटी को प्रेमी के साथ मिल लगाया ठिकाने
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > देहरादून: एक कलयुगी मां ने अपनी ही 20 साल की बेटी को प्रेमी के साथ मिल लगाया ठिकाने
Uttarakhand

देहरादून: एक कलयुगी मां ने अपनी ही 20 साल की बेटी को प्रेमी के साथ मिल लगाया ठिकाने

मां ने अपने राज को राज रहने देने के लिए बेटी को ही प्रेमी के साथ मिल ठिकाने लगा दिया

Khabar 360 India
Last updated: June 30, 2024 3:51 am
Khabar 360 India Published June 30, 2024
Share
SHARE

देहरादून: मां को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखना उसकी बेटी के लिए जानलेवा साबित हुआ। मां ने अपने राज को छुपाने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटी को ही ठिकाने लगा दिया। हालांकिए नियति को कुछ और ही मंजूर था और आखिरकार मां और प्रेमी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए।

घटना का विवरण इस प्रकार है: पटेलनगर की चौकी बाजार को सूचना मिली कि न्यू पटेलनगर में एक लड़की ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवती की पहचान ममता पुत्री सुखविंदर सिंह के रूप में हुई। ममता की मां हरप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसके पति सुखविंदर दूध सप्लाई का काम करते हैं और सुबह करीब चार बजे अपने काम पर चले गए थे।

हरप्रीत ने बताया कि उसने देखा कि बेटी ममता फंदे पर लटकी हुई थी और उसने ही ममता के शव को फंदे से उतारा। इस बात ने पुलिस को संदेह में डाल दिया क्योंकि 20 वर्ष की युवती को अकेले फंदे से उतारना मुश्किल था। पुलिस ने आस-पास के लोगों और ममता के पिता सुखविंदर सिंह से जानकारी ली, जिन्होंने भी इस घटना पर शक जाहिर किया। जांच में पता चला कि हरप्रीत कौर का पड़ोस में रहने वाले नितिन से संबंध था और ममता ने अपने पिता को इस बारे में बताया था। इसके बाद सुखविंदर और हरप्रीत का झगड़ा हुआ था। सुखविंदर ने पुलिस को बताया कि हरप्रीत ने माफी मांगी थी और कहा था कि वह नितिन से कभी नहीं मिलेगी।

पुलिस ने जब हरप्रीत कौर से पूछताछ की, तो उसने सारा सच बता दिया। हरप्रीत ने कहा कि उसके नितिन के साथ अवैध संबंध थे और उसकी बेटी ममता इस बात को जानती थी। चार दिन पहले ममता ने उसे नितिन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और ममता ने कहा था कि वह अपने पिता और अन्य परिजनों को इस बारे में बताएगी। इस बात से डरकर हरप्रीत ने नितिन के साथ मिलकर ममता को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच डाला।

साजिश के तहत हरप्रीत ने अपने प्रेमी को गुरुवार सुबह चार बजे के बाद घर बुलाया। ममता उस वक्त सो रही थी। सोती हुई ममता का हरप्रीत और नितिन ने दुपट्टे से गला घोंट दिया और शव को पंखे से लटका दिया। सुबह पांच बजे के बाद हरप्रीत ने शोर मचाया कि ममता ने आत्महत्या कर ली है।

पुलिस की तहकीकात के बाद सच सामने आया और हरप्रीत कौर तथा उसके प्रेमी नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हरप्रीत और नितिन के इस कृत्य से पड़ोसियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने दोनों को पीटने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। इस घटना के बाद हरप्रीत के कृत्यों की चौतरफा निंदा हो रही है।

You Might Also Like

करोड़ों की स्टांप चोरी पर बड़ी कार्रवाई, सब-रजिस्ट्रार सस्पेंड

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का देहरादून में 61वें संस्करण का भव्य कार्यक्रम

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न

TAGGED:कलयुगी मांदेहरादूनप्रेमीयुवतीहत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

डॉ. शाहीन: तलाक से आतंक तक, कैसे जुड़ी मुज्जमिल और जैश से डोर

News Desk News Desk November 12, 2025
अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कार्मिकों को दी भावभीनी विदाई
धौलास भूमि विवाद: भूखण्ड धारकों ने सौंपा ज्ञापन, भ्रामक खबरों का किया कड़ा खंडन
केंद्र सरकार की सौगात; बिहार को मिला एक और एयरपोर्ट, जानें किन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो…
दिल दहला देने वाला मामला; हैदराबाद में पूर्व सैनिक ने पत्नी के शव के टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाला

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?