By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: यात्रा को लेकर प्रशासन की गाइडलाइन श्रद्धालुओं की भावनाओं एवं सुरक्षा के लिए जरूरी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > यात्रा को लेकर प्रशासन की गाइडलाइन श्रद्धालुओं की भावनाओं एवं सुरक्षा के लिए जरूरी
Uttarakhand

यात्रा को लेकर प्रशासन की गाइडलाइन श्रद्धालुओं की भावनाओं एवं सुरक्षा के लिए जरूरी

News Desk
Last updated: July 20, 2024 6:37 pm
News Desk Published July 20, 2024
Share
SHARE

देहरादून 20 जुलाई । भाजपा ने कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की गाइडलाइन को श्रद्धालुओं की भावनाओं एवं सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कांग्रेसी बयानबाजियों पर पलटवार कर कहा कि कांग्रेस सनातन विरोधी हैं, अपने राजनैतिक लाभ के लिए पदयात्रा भी निकालती है और यात्रा व्यवस्थाओं का विरोध भी करते हैं । साथ ही तंज किया कि कांग्रेस दोगली राजनीति करती है, तभी पहचान छिपाने की मंशा का हमेशा समर्थन करती है। उन्होंने कहा, किसी भी यात्रा, आयोजन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़े कदम उठाने पड़ते हैं और उचित गाइडलाइन तैयार करनी पड़ती है । सावन के पवित्र महीने में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भावनाओं का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है । विगत कुछ वर्षों में इस इस मुद्दे पर कई घटनाएं सामने भी आई, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर दिक्कत आई थी। लिहाजा भविष्य में इस तरह की कोई समस्या सामने न आए, इसलिए कुछ निर्देश जारी किए गये हैं और यह सभी धर्मों के लोगों पर समान रूप से लागू है। साथ ही उन्होंने इस पूरे विषय पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। बेहतर होता वे भी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की गाइडलाइन का स्वागत कर सफल एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा में सहयोग करते। लेकिन बिना उद्देश्य को जाने, राजनैतिक मकसद से प्रश्न खड़ा करना और झूठ एवं भ्रम फैलाना, यात्रा की पवित्रता और सुरक्षा विरोधी कांग्रेसी सोच को दर्शाता है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस पहचान छिपाने की मंशा रखने वाले लोगों के समर्थन में हमेशा क्यूं खड़ी रहती है। चाहे अवैध तरीके से भारत के संसाधनों को लूटते रोहिंग्या हों, चाहे गलत मंशा से धार्मिक अतिक्रमण से लैंड जिहाद करने वाले हों, चाहे नाम बदलकर लव ज़िहाद को अंजाम देने वाले हों, चाहे लालच और झूठ फरेब से धर्मांतरण का पाप करने वाले हों। प्रत्येक मुद्दे पर हुई कार्यवाही या नियमों के अनुपालन का हमेशा कांग्रेस और विपक्ष ने क्यों विरोध किया।कांवड़ यात्रा के दौरान पहचान सार्वजनिक करने के निर्देश का कांग्रेसी विरोध भी उनकी वोट बैंक की राजनीति एवं तुष्टिकरण का हिस्सा है। जबकि पहचान छिपाने की प्रवृति स्वयं नेहरू के कार्यकाल से ही शुरू हो गई थी, जब यूसुफ खान को दिलीप कुमार बनना पड़ा, जो समय के साथ उनके कार्यकालों में आगे बढ़ती गई। उन्होंने आइना दिखाते हुए कहा, कांग्रेस एक तरफ चार धाम यात्रा को प्रभावित करने के लिए श्री केदारनाथ धाम के विषय पर राजनैतिक यात्रा निकाल रही है और दूसरी और कांवड़ यात्रा की व्यवस्था बिगाड़ने के मकसद से प्रशासनिक गाइडलाइन का विरोध कर रही है । उनका यह राजनैतिक दोगलापन, पहचान या उद्देश्य छिपाने और भ्रम या अफवाह फैलाने की प्रवृति को प्रेरित करता है।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी, बिहार से संचालित हो रहे फर्जी बुकिंग रैकेट

ऋषिकेश में शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस डिरेल, बड़ा हादसा टला

नैनीताल : टू-व्हीलर को ₹200 और फोर-व्हीलर को ₹500 तक ही तेल, पंप प्रबंधन ने तकनीकी खराबी बताई वजह

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में गर्मी का कहर, तापमान 40 डिग्री पहुंचने का अनुमान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

तिरुपति के प्रसाद में फिश ऑयल के सैंपल मिले

News Desk News Desk September 20, 2024
जयंत चौधरी ने पश्चिमी UP में की हाईकोर्ट बेंच की मांग, अग्निवीरों पर भी बात; पढ़ें पूरा इंटरव्यू…
‘आपका बड़ा असर, पुतिन को रोक सकते हैं’; भारत को लेकर बड़ी बात बोल गए वोलोडिमिर जेलेंस्की…
जौनपुर में 40 बार पेशी में शामिल हुआ अतुल, निकिता के चाचा ने किया निर्दोष होने का दावा
Uttarakhand News: हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं, कहा- यह हमें अपनी परम्पराओं से जुड़े रहने का संदेश दता है…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?