By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: मोदी सरकार के बजट ने भाजपा की ही बढ़ा दी चिंता, प्रधानमंत्री की बैठक तक पहुंची बात…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > मोदी सरकार के बजट ने भाजपा की ही बढ़ा दी चिंता, प्रधानमंत्री की बैठक तक पहुंची बात…
National

मोदी सरकार के बजट ने भाजपा की ही बढ़ा दी चिंता, प्रधानमंत्री की बैठक तक पहुंची बात…

News Desk
Last updated: July 25, 2024 11:08 am
News Desk Published July 25, 2024
Share
SHARE

केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को पेश किए गए आम बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश को भारी भरकम आवंटन मिलने एवं अन्य राज्यों को ज्यादा तरजीह न दिए जाने का मुद्दा विपक्ष गरमा रहा है, तो वहीं भाजपा के भीतर भी इसको लेकर चिंता बढ़ गई है।

खासकर भाजपा के चुनाव वाले राज्यों के नेताओं ने इस मुद्दे को केंद्रीय नेतृत्व के सामने उठाया है। संसद भवन में बुधवार को प्रधानमंत्री की पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ हुई बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई।

साथ ही पार्टी की अगले चार दिनों तक होने वाली प्रमुख बैठकों को लेकर भी चर्चा की गई।

लोकसभा चुनाव में बहुमत से दूर रहने के बावजूद भाजपा ने गठबंधन के साथ सरकार तो बना ली, लेकिन उसकी संगठनात्मक और आगामी चुनावी तैयारी को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

गठबंधन के दबाव में सरकार को आम बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए बड़े आवंटन करने पड़े, जिससे अन्य राज्यों में उपेक्षा का भाव बना है।

विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बना रहा है, भाजपा नेता भी परेशान नजर आ रहे हैं। खासकर जिन राज्यों में अगले तीन महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनके नेताओं ने अपनी चिंताओं से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के नेता शामिल हैं।

संगठन मंत्रियों की बैठक में चुनावों पर होगी चर्चा
सूत्रों के अनुसार, संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रमुख नेताओं राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा, अमित शाह और बी एल संतोष की हुई बैठक में भी संगठनात्मक मुद्दों के साथ ही आम बजट पर चर्चा हुई।

भाजपा ने 25-26 जुलाई को देश भर के संगठन मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें हर राज्य की रिपोर्ट ली जाएगी। इस साल होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बैठक लोकसभा चुनाव की समीक्षा और आगामी संगठनात्मक चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री परिषद की बैठक 27 से
इस बैठक के बाद 27-28 जुलाई को भाजपा की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक होगी। इस बैठक में पार्टी के शासन वाले राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।

इसमें भी लोकसभा चुनाव की समीक्षा के अलावा आगामी चार राज्यों की विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

The post मोदी सरकार के बजट ने भाजपा की ही बढ़ा दी चिंता, प्रधानमंत्री की बैठक तक पहुंची बात… appeared first on .

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

चीन के टाइप-08 से आगे निकले भारत के डब्ल्यूएचएपी बख्तरबंद वाहन

News Desk News Desk November 3, 2024
नेतन्याहू ने खमेनेई को इजरायल से ज्यादा डरपोक बताया, ईरानी लोगों से किया खास अपील…
इमरान खान के घर में आतंकियों को मिली ट्रेनिंग, पेट्रोल बम बनाए और हमले की रची साजिश: मरियम नवाज…
आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
‘मुख्य चुनाव आयुक्त को रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहिए’, यमुना में जहर विवाद पर नोटिस मिलने पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?