By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: संसद में विपक्ष की ताकत बढ़ने से भाजपा चिंतित, दांव पर दो राज्यों की सरकारें…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > संसद में विपक्ष की ताकत बढ़ने से भाजपा चिंतित, दांव पर दो राज्यों की सरकारें…
National

संसद में विपक्ष की ताकत बढ़ने से भाजपा चिंतित, दांव पर दो राज्यों की सरकारें…

News Desk
Last updated: August 11, 2024 11:51 am
News Desk Published August 11, 2024
Share
SHARE

अठारहवीं लोकसभा में विपक्ष की बढ़ी हुई ताकत का अंदाजा मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट सत्र में ही लग गया। दोनों सदनों में विपक्ष के तीखे तेवर और सरकार का अपेक्षात्मक नरम रुख से आंकड़ों के अंतर का असर साफ दिखाई दिया। इसका असर आने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है, जिसमें भाजपा और राजग की दो सरकारें दांव पर होंगी। इनमें एक अहम चुनाव जम्मू-कश्मीर का भी होगा, जिस पर देश-दुनिया की निगाहें रहेंगी।

Contents
इन राज्यों में सत्ता बरकरार रखना भाजपा के लिए चुनौतीझारखंड और जम्मू-कश्मीर के चुनाव भी अहम

नई लोकसभा में शपथ ग्रहण और राष्ट्रपति के अभिभाषण वाले पहले सत्र के बाद दूसरे अहम बजट सत्र में कामकाज ज्यादा बाधित नहीं हुआ, लेकिन विपक्ष ने अपनी ताकत का अहसास कराया। वहीं, सरकार ने पूरी कोशिश की कि आंकड़ों में कमी आने के बावजूद उसकी निरतंरता बरकरार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहली बार लोकसभा को नेता विपक्ष मिला। इसने विपक्ष को ताकत दी और उसने इसका अहसास भी कराया।

दूसरी तरफ बहुमत से दूर भाजपा ने गठबंधन सरकार की मजबूती के लिए अपने दोनों बड़े साथियों जद (यू) और तेलुगुदेशम को राजनीति के साथ बजट के जरिए भी साधा। विपक्ष में खास बात यह रही कि इंडिया गठबंधन की मजबूती तमाम अतंर्विरोधों के बावजूद बनी रही। कांग्रेस और सपा की नजदीकी और बढ़ी। गांधी और बच्चन परिवार भी नजदीक दिखे। राज्यसभा में सत्तापक्ष और सभपाति से टकराव के मुद्दे पर सपा सांसद जया बच्चन के साथ सोनिया गांधी भी खड़ी दिखीं। सोनिया इस बार राज्यसभा सदस्य हैं।

इन राज्यों में सत्ता बरकरार रखना भाजपा के लिए चुनौती

संसद के अगले सत्र के पहले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें हरियाणा में भाजपा की अपनी और महाराष्ट्र में वह गठबंधन सरकार में सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में उसके सामने दोनों सरकारों को बरकरार रखने की बड़ी चुनौती है। दोनों राज्यों में लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लग चुका है। यह भी संदेश गया है कि भाजपा अब पहले जैसी मजबूत नहीं है। चूंकि, राज्यों में लोकसभा चुनाव की तरह मोदी का चेहरा भी नहीं होगा, ऐसे में भाजपा को नए तरीके से रणनीति तैयार करनी पड़ेगी।

झारखंड और जम्मू-कश्मीर के चुनाव भी अहम

दूसरी तरफ विपक्षी दल गठबंधन में और अलग-अलग भी ज्यादा उत्साह से भरे होंगे। झारखंड में विपक्ष की गठबंधन सरकार है। वहां पर उसे बरकरार रखना भी उसके लिए चुनौती होगा। हालांकि, झामुमो नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी, रिहाई, मुख्यमंत्री पद छोड़ना, फिर से मुख्यमंत्री बनने जैसी घटनाएं वहां की राजनीति को प्रभावित करेंगी। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 समाप्त होने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होगा। यह चुनाव वहां की स्थिरता के लिए काफी अहम होगा।

The post संसद में विपक्ष की ताकत बढ़ने से भाजपा चिंतित, दांव पर दो राज्यों की सरकारें… appeared first on .

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

J&K चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, PM मोदी पर साधा निशाना

News Desk News Desk September 24, 2024
Fildena Xxx 100 Acetato y Su Impacto en el Culturismo
Trendy Fruits Slot Remark 2026
Ministry Clarifies Mobile Tariff Hike: Ensuring Subscriber Benefits and Tech Advancements
रूस-यूक्रेन जंग रुकवाने के लिए, भारत की तरफ उम्मीद भरी नजर से देख रही दुनिया

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?