By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक फाइनल में पहनी इतने लाख की घड़ी, कीमत सुनकर उड़ेंगे होश…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक फाइनल में पहनी इतने लाख की घड़ी, कीमत सुनकर उड़ेंगे होश…
National

नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक फाइनल में पहनी इतने लाख की घड़ी, कीमत सुनकर उड़ेंगे होश…

News Desk
Last updated: August 13, 2024 6:48 am
News Desk Published August 13, 2024
Share
SHARE

पेरिस ओलंपिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाले स्टार नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन की चर्चाएं थमी नहीं हैं। इसी बीच उनकी घड़ी पर दुनिया की नजरें रुक गईं हैं।

कहा जा रहा है कि ओलंपिक के दौरान खिलाड़ी ने लाखों रुपये की घड़ी पहन रखी थी। चोपड़ा ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंक सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। जबकि, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने स्वर्ण जीता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक रेडिट यूजर ने इस घड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी थी।

उनका कहना था, ‘क्या कोई बता सकता है कि नीरज चोपड़ा 2024 पेरिस ओलंपिक के फाइनल में कौन सी घड़ी पहने हुए थे?’ इसपर एक अन्य यूजर ने जवाब दिया कि वो ओमेगा घड़ी थी, जिसकी कीमत 52 लाख रुपये से ज्यादा है।

कहा जा रहा है कि चोपड़ा ओमेगा सीमास्टर एक्वा टेरा अल्ट्रालाइट पहने हुए थे। हालांकि, इसे लेकर चोपड़ा ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस मॉडल की पुष्टि लग्जरी वॉच रिटेरल कपूर वॉच कंपनी ने भी की है। इस घड़ी को स्विस निर्माता ओमेगा ने तैयार किया है। खास बात है कि इस साल ही कंपनी ने नीरज चोपड़ा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

नीरज चोपड़ा की स्वदेश वापसी में देरी, डॉक्टर से परामर्श के लिए जर्मनी गए

चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद संभावित सर्जरी के बारे में चिकित्सा सलाह और आगामी डाइमंड लीग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के बारे में निर्णय लेने के लिए जर्मनी रवाना हो गए हैं।

सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक पारिवारिक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि वह जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं और कम से कम एक महीने तक उनके भारत लौटने की संभावना नहीं है। पेरिस में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सूत्रों ने भी पुष्टि की कि नीरज जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं।

एक पारिवारिक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘चोपड़ा जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं और वह अगले डेढ़ महीने तक भारत नहीं लौटेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन निश्चित रूप से वह वहां (जर्मनी) एक डॉक्टर से परामर्श लेंगे।’

जून में फिनलैंड में पावो नुरमी खेलों में जीत के बाद नीरज ने कहा था कि वह अपनी चोट के संबंध में पेरिस ओलंपिक के बाद चिकित्सकों से परामर्श लेंगे।

उन्होंने ग्रोइन की चोट के साथ 2023 में विश्व चैंपियनशिप जीती थी। इस साल पेरिस ओलंपिक से पहले उन्होंने एडक्टर मांसपेशियों की समस्या के कारण एक महीने से अधिक का ब्रेक लिया था। छब्बीस वर्षीय नीरज ने अपनी चोट के लिए पहले भी जर्मनी में एक चिकित्सक से सलाह ली थी।

The post नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक फाइनल में पहनी इतने लाख की घड़ी, कीमत सुनकर उड़ेंगे होश… appeared first on .

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ CBI ने FIR की दर्ज, वैज्ञानिकों ने निकाला विरोध मार्च

News Desk News Desk August 24, 2024
भीषण सड़क हादसा, BSF जवानों की बस पलटी, 3 की मौत, 32 घायल
अब अमेरिकी टुकड़ों पर पलेगा पाकिस्तान, विदाई से पहले शाहबाज शरीफ पर अचानक बाइडेन क्यों मेहरबान?…
एयरफोर्स रिटायर्ड ऑफ़िसर की हत्या का पर्दाफाश
बांग्लादेश में उपद्रवियो ने दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति पर पेट्रोल बम फेंका 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?