By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading:  भगवंत मान को तबीयत बिगड़ने के कारण मोहाली के फॉर्टिस हॉ​स्पिटल में भर्ती करवाया गया 
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National >  भगवंत मान को तबीयत बिगड़ने के कारण मोहाली के फॉर्टिस हॉ​स्पिटल में भर्ती करवाया गया 
National

 भगवंत मान को तबीयत बिगड़ने के कारण मोहाली के फॉर्टिस हॉ​स्पिटल में भर्ती करवाया गया 

News Desk
Last updated: September 27, 2024 9:00 am
News Desk Published September 27, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को तबीयत बिगड़ने के कारण मोहाली के फॉर्टिस हॉ​स्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सीएम मान बुधवार देर रात तीन बार बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत ​स्थिर बताई जा रही है। आम आदमी पार्टी पंजाब ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की बीमारी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। बस, कहा है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी गहन जांच की जा रही है। उनकी सेहत ठीक है और उन्हें कुछ जरूरी जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 
सीएम मान नियमित जांच के लिए आए थे और उनकी हालत ठीक है। कोई घबराने और चिंता वाली बात नहीं है। वहीं, हॉ​स्पिटल की तरफ से भी उनकी सेहत को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फोन पर सीएम भगवंत मान का हालचाल लिया है।
सीएम मान के स्वास्थ्य को लेकर अकाली दल ने मुख्यमंत्री मान और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। साथ ही मांग की कि वे उनके ठिकाने और बीमारियों के बारे में बताएं। शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने एक्स पर वीडियो जारी कर पंजाब सरकार और फोर्टिस अस्पताल से स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करने की मांग की है। मजीठिया का कहना है कि मुख्यमंत्री मान गंभीर लिवर की बीमारी लिवर सिरोसिस से जूझ रहे हैं। 
मजीठिया ने 9 मिनट से अधिक का वीडियो जारी कर कहा कि आम आदमी पार्टी बता रही कि मुख्यमंत्री नियमित जांच के लिए गए हैं, जबकि यह पूरी तरह झूठ है। उन्होंने सवाल उठाया कि नियमित जांच तो कुछ घंटों में हो जाती है, लेकिन यह रात से क्यों भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की संवेदनशीलता को देखते हुए स्वास्थ्य का हाल बताना जरूरी है। मजीठिया ने मुख्यमंत्री को फेफड़े संबंधित बीमारी और लीवर प्रत्यारोपण की आशंका जताई है।
इससे पहले 17 सितंबर को भी भगवंत मान की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, तब वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

चीन-पाकिस्तान की चुनौती के बीच एयरफोर्स को मजबूत करेगा केंद्र का बड़ा फैसला

News Desk News Desk December 23, 2024
मानसून जनित आपदाओं से निपटने के लिए क्षमता निर्माण पर जोर
लिथुआनिया में बड़ा विमान हादसा, DHL का कार्गो विमान मकान पर गिरा, 1 की मौत
उत्तराखंड ने लॉन्च किया देश का पहला सकल पर्यावरण सूचकांक (GEP)
‘दोबारा नहीं होगा’: दिवाली पार्टी में मांसाहार और शराब परोसने पर UK पीएम कार्यालय ने मांगी माफी…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?