By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि बच्चों में विदेश जाने की बढ़ती प्रवृत्ति एक नई बीमारी बन गई है, जो देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं है…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि बच्चों में विदेश जाने की बढ़ती प्रवृत्ति एक नई बीमारी बन गई है, जो देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं है…
National

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि बच्चों में विदेश जाने की बढ़ती प्रवृत्ति एक नई बीमारी बन गई है, जो देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं है…

News Desk
Last updated: October 20, 2024 4:49 am
News Desk Published October 20, 2024
Share
SHARE

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि विदेश जाना देश के बच्चों को जकड़ने वाली नई बीमारी है।

उन्होंने कहा कि यह “विदेशी मुद्रा का पलायन और प्रतिभा का पलायन” है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा के व्यावसायीकरण से इसकी गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जो देश के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है।

राजस्थान के सीकर में एक निजी शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में बोलते हुए धनखड़ ने कहा, “बच्चों में एक और नई बीमारी है – विदेश जाने की।

बच्चा उत्साह से विदेश जाना चाहता है, वह एक नया सपना देखता है; लेकिन उसे इस बात का कोई आकलन नहीं होता कि वह किस संस्थान में जा रहा है, किस देश में जा रहा है।”

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शिक्षा के ‘व्यवसायीकरण’ पर चिंता जताते हुए शन‍िवार को कहा कि इससे बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा में निवेश भविष्य, आर्थिक उत्थान, शांति और स्थिरता में निवेश करने जैसा है।

उन्होंने कहा, “शिक्षा के व्यावसायीकरण ने उसकी गुणवत्ता को प्रभावित किया है। शिक्षा कभी भी आय का स्रोत नहीं था, यह त्याग और दान का एक माध्यम था, जिसका उद्देश्य समाज की मदद करना था लेकिन हम देखते हैं कि इसको फायदे के लिए बेचा जा रहा है। कुछ मामलों में तो यह जबरन वसूली का रूप ले रहा है।”

एक नई बीमारी और है बच्चों में – विदेश जाने की।

बच्चा उत्साहपूर्वक विदेश जाना चाहता है, उसको नया सपना दिखता है; लेकिन कोई आकलन नहीं है कि किस संस्था में जा रहा है, किस देश में जा रहा है।

एक नई बीमारी और है बच्चों में – विदेश जाने की।

बच्चा उत्साहपूर्वक विदेश जाना चाहता है, उसको नया सपना दिखता है; लेकिन कोई आकलन नहीं है कि किस संस्था में जा रहा है, किस देश में जा रहा है।

अंदाजा है कि 2024 में, लगभग 13 लाख छात्र छात्राएं विदेश गए। उनके भविष्य का क्या होगा उसका… pic.twitter.com/BoPZlNglnq

— Vice-President of India (@VPIndia) October 19, 2024

आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने कहा, “शैक्षणिक संस्थाओं को अगर आप अर्थ-लाभ के चश्मे से देखेंगे तो आपका उद्देश्य धूमिल हो जाएगा। हमें आवश्यकता है हम ऐसा ना होने दे। मेरा यह आग्रह रहेगा की संस्था का पैसा संस्था के विकास के लिए ही लगे।”

उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प होना चाहिए कि जब भारत 2047 में विकसित राष्ट्र बने तब हम दुनिया की ‘सुपर नॉलेज पावर’ होने चाहिए।”

उपराष्ट्रपति ने व्यापार, उद्योग, वाणिज्य और व्यवसाय जगत में लोगों से अपील करते हुए उनसे संस्थानों के विकास में उदारतापूर्वक योगदान देने की बात कही।

उन्होंने कहा, “शिक्षा में निवेश हमारे भविष्य, आर्थिक उत्थान, शांति और स्थिरता में निवेश है।” धनखड़ ने कहा, “आज युवाओं के बीच लगातार बढ़ते अवसरों को लेकर जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है।”

उपराष्ट्रपति ने कहा, “आज भारत का विश्व में बहुत महत्व है। आज, भारत की आवाज वैश्विक स्तर पर पहले से कहीं अधिक बुलंद है। ऐसी स्थिति में हर व्यक्ति को यह धारणा और निष्ठा रखनी चाहिए कि हमें अपने राष्ट्र पर विश्वास करना है। हर परिस्थिति में हमें राष्ट्र को पहले रखना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि राजनीतिक, व्यक्तिगत या आर्थिक हितों को राष्ट्र के ऊपर नहीं रखना चाहिए और यह हमारा दायित्व है कि हम राष्ट्रविरोधी शक्तियों को निष्क्रिय करें।

The post उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि बच्चों में विदेश जाने की बढ़ती प्रवृत्ति एक नई बीमारी बन गई है, जो देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं है… appeared first on .

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
HealthUttarakhand

मुख्यमंत्री ने सीएसआर मद से प्राप्त दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Khabar 360 India Khabar 360 India February 28, 2026
आधार कार्ड के जरिए बदली गई पहचान, तेलंगाना का लापता लड़का यूपी में मिला
Rigtige penge kasino: Xon bet partnerlogin Find de bedste på casinoer inklusive ganske gysser!
यूक्रेन को उल्टा पड़ सकता है रूस पर हमला
100 FlashDash Kasino Keine Einlagen merkur Slot -Spiele Promo Codes Freispiele bloß Einzahlung 2026 Nachfolgende besten Ernährer & Boni 2026

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?