By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: खुदरा महंगाई में तेज उछाल की संभावना, EMI पर राहत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > खुदरा महंगाई में तेज उछाल की संभावना, EMI पर राहत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है…
National

खुदरा महंगाई में तेज उछाल की संभावना, EMI पर राहत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है…

News Desk
Last updated: November 12, 2024 8:00 am
News Desk Published November 12, 2024
Share
SHARE

खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में लगातार उछाल के चलते अक्टूबर के दौरान खुदरा महंगाई में जोरदार उछाल आने की आशंका है।

Contents
EMI पर राहत का इंतजार लंबा होगासितंबर में नौ माह का रिकॉर्ड तोड़ा थाटमाटर के दाम दोगुने से अधिक बढ़ेखाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजीआरबीआई ने भी दिए थे संकेतमौसम की महंगाई पर लगातार मार

विशेषज्ञों ने इसके छह फीसदी से ऊपर रहने का अनुमान जताया है, जो इसका 14 माह का उच्चस्तर होगा। इसकी बड़ी वजह खाद्य वस्तुओं खासकर सब्जियों और खाद्य तेलों की कीमतों का आसमान पर पहुंचना है।

बढ़ती महंगाई का असर मासिक किस्त पर भी पड़ सकता है, क्योंकि आरबीआई रेपो रेट में कटौती का फैसला लंबे वक्त के लिए टाल सकता है। खुदरा महंगाई के आंकड़े मंगलवार को जारी होंगे।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अक्तूबर में बढ़कर 6.15 फीसदी के स्तर पर पहुंच सकती है।

अगस्त 2023 के बाद यह इसका 14 महीने का उच्च स्तर होगा। उस समय खुदरा महंगाई 6.83 फीसदी रही थी, जबकि जुलाई, 2023 में बढ़कर 15 महीने के उच्च स्तर 7.44 फीसदी पर पहुंच गई थी।

EMI पर राहत का इंतजार लंबा होगा

विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती महंगाई का असर मासिक किस्त पर भी पड़ सकता है क्योंकि आरबीआई रेपो दर में कटौती का फैसला लंबे वक्त के लिए टाल सकता है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि दिसंबर में होने वाली मौद्रिक समीक्षा बैठक में रेपो दर में कोई कटौती नहीं होगी।

अगर महंगाई में तेज उतार-चढ़ाव जारी रहता है तो लोगों को ईएमआई में राहत के लिए अगले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक इंतजार करना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि आरबीआई ने रेपो दर को फरवरी 2023 से 6.5 फीसदी पर यथावत रखा हुआ है।

सितंबर में नौ माह का रिकॉर्ड तोड़ा था

खाद्य कीमतों में वृद्धि के कारण खुदरा महंगाई सितंबर में भी बढ़कर नौ महीने के उच्च स्तर 5.49 फीसदी पर पहुंच गई थी, जो पूर्वानुमान से बहुत ज्यादा थी जबकि अगस्त में यह 3.65 फीसदी रही थी। इस दौरान खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर भी अगस्त के 5.66 फीसदी से बढ़कर सितंबर में 9.24 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई थी। सबसे अधिक सब्जियों की महंगाई दर में उछाल आया था और 36 फीसदी पर पहुंच गई थी, जबकि अगस्त में यह 10.71 फीसदी पर रही थी।

टमाटर के दाम दोगुने से अधिक बढ़े

रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर के बाद अक्तूबर में भी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में उछाल आया है। इसकी मुख्य वजह सब्जियां और खाद्य तेल हैं।

खासकर टमाटर के दाम दोगुने से अधिक बढ़े हैं। क्रिसिल की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर में टमाटर की कीमतें एक साल पहले की समान अवधि के 29 रुपये से 120.68 फीसदी बढ़कर 64 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।

वहीं, प्याज की कीमतें सालाना आधार पर 46 फीसदी बढ़ी हैं। आलू की कीमतों में 51 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

खाद्य तेलों की कीमतों में भी तेजी

इसके अलावा केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में 20% की बढ़ोतरी की है, जिससे महंगाई में इजाफा हुआ। खाद्य तेलों की महंगाई दर अगस्त में शून्य से नीचे (-0.86%) से थी, जो सितंबर में तेज उछाल के साथ 2.47 फीसदी पर पहुंच गई।

आरबीआई ने भी दिए थे संकेत

हाल ही में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेजी के चलते महंगाई में उछाल के संकेत दिए थे। अभी खुदरा मुद्रास्फीति आरबीआई के तय दायरे से काफी ऊपर बनी हुई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अक्तूबर में यह छह फीसदी से ऊपर निकलती है तो यह आरबीआई के सहनशीलता दायरे को भी पार कर जाएगी।

सरकार ने आरबीआई को दो फीसदी की घट-बढ़ के साथ खुदरा महंगाई को चार फीसदी के दायरे में रखने का जिम्मा दिया हुआ है।

मौसम की महंगाई पर लगातार मार

1. भीषण गर्मी और असामान्य बारिश

2. कई राज्यों में फसलों को भारी नुकसान

3. आलू समेत प्रमुख सब्जियों का उत्पादन कम

4. दाल और फलों के उत्पादन पर भी असर

The post खुदरा महंगाई में तेज उछाल की संभावना, EMI पर राहत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है… appeared first on .

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

‘प्रिवेंटिव वॉर’ क्या है? ईरान पर इजरायल के मिसाइल हमलों के बाद इसकी चर्चा तेज हो गई है…

News Desk News Desk October 28, 2024
सेवानिवृत्ति शिक्षकों को किया सम्मानित
स्वामी विवेकानन्द का संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री धामी
विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन से की मुलाकात, वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा
Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवा बन रहे सशक्त, CM धामी बोले- 3 सालों में 24000 से अधिक युवाओं को दी सरकारी नौकरी…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?