By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: बेंगलुरु में दो मासूमों की गला दबाकर हत्या, माता-पिता पर पुलिस की सख्त पूछताछ
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > बेंगलुरु में दो मासूमों की गला दबाकर हत्या, माता-पिता पर पुलिस की सख्त पूछताछ
National

बेंगलुरु में दो मासूमों की गला दबाकर हत्या, माता-पिता पर पुलिस की सख्त पूछताछ

News Desk
Last updated: November 23, 2024 10:38 am
News Desk Published November 23, 2024
Share
SHARE

बेंगलुरु। कर्नाटक के सबसे विकसित शहर बेंगलुरु में शुक्रवार को एक चौंका देने वाली घटना सामने आई। यहां दो बच्चों की उनके माता-पिता में से एक ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने कहा कि एक बच्चा सात और दूसरा तीन साल का है। मामला सुब्रमण्यपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रिपोर्ट किया गया है।

दंपती मूलरूप से झारखंड के रहने वाले हैं। पुलिस झारखंड के रहने वाले पिता और मां की जांच कर रही है, दंपती बच्चों की हत्या के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। बच्चों की पहचान सात वर्षीय शुबम और तीन वर्षीय सिया के रूप में की गई। उनकी मां को गर्दन में चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पिता एक ऑटो चालक है जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

दंपती के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है
डीसीपी साउथ डिवीजन, लोकेश जगलासर ने कहा कि गुरुवार दो बच्चों की हत्या की सूचना मिली थी। प्रारंभिक चरण में अब तक की जांच से पता चला है कि बच्चों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। अब, दोनों माता-पिता द्वारा विरोधाभासी दावे किए जा रहे हैं कि बच्चों की हत्या किसने की। हत्या का मामला दर्ज किया गया है और सभी कोणों से जांच की जा रही है। वर्तमान में, मां की गर्दन पर कटी चोट का इलाज चल रहा है। यह सत्यापित किया जाना है कि चोट स्वयं लगी है या किसी अन्य व्यक्ति लगाई है। जांच से पता चला है कि हत्या का तात्कालिक कारण यह है कि दंपती के बीच वैवाहिक विवाद थे।

घटना के समय सिर्फ पत्नी थी पति बाद में आया घर
डीसीपी के मुताबिक, गुरुवार शाम 7 बजे से साढ़े नौ बजे के बीच हुई इस घटना के बाद पिता ने मामले की शिकायत की थी, जो दोनों बच्चों और मां को अस्पताल ले गए थे। वे रात 10.30 बजे अस्पताल पहुंचे। अब तक उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि व्यक्ति को घटना के बारे में घर पहुंचने के बाद पता चला, डीसीपी ने कहा, उन्होंने दावा किया कि वैवाहिक विवाद, हताशा और अवसाद था जिसके कारण यह घटना हुई और उसकी पत्नी ने अपराध किया।

दूसरी ओर, महिला का दावा है कि हत्याओं में उसकी कोई भूमिका नहीं है और उसने अपने पति पर हत्याएं करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अपराध स्थल से जो तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं, उनके आधार पर यह सत्यापित करने की जरूरत है कि मौके पर कौन था।

दो महीने पहले ही झारखंड से बेंगलुरु आए थे दंपती
उन्होंने कहा कि अब तक उपलब्ध सबूतों के अनुसार, मां घटनास्थल पर थी और पिता बाद में आए थे। फिर भी, हमें इसे कुछ और कोणों से सत्यापित करने की जरूरत है। महिला एक गृहिणी है। हम माता-पिता दोनों से पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, महिला का अभी भी इलाज चल रहा है और जांच अभी तक आगे नहीं बढ़ पाई है। वह गंभीर नहीं है और डॉक्टरों ने कहा है कि जान को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने बताया कि दो महीने पहले ही झारखंड से बेंगलुरु आए हैं।

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

राज्य के विकास के लिए CM धामी ने प्रवासी उत्तराखंडी अधिवक्ताओं संग किया गहन विचार-मंथन, कहा—कानून व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना सरकार की प्राथमिकता….

News Desk News Desk November 17, 2025
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर होगा जाम-मुक्त
Uttarakhand News: सरकारी दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने वालों पर चलेगा कानून का हंटर, ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी….
Uttarakhand News- क्षेत्रीय विकास और शहीद सम्मान की दिशा में मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय: उत्तराखण्ड आंदोलन के शहीदों की स्मृति में बनेगा संग्रहालय….
Drugs free Uttarakhand : आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता समिति की बाइक रैली, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?