By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश का अलर्ट
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश का अलर्ट
National

उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश का अलर्ट

News Desk
Last updated: December 9, 2024 11:00 am
News Desk Published December 9, 2024
Share
SHARE

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ अब तापमान और गिर रहा है। जम्मू संभाग के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों समेत कश्मीर के अधिकांश पहाड़ों पर शनिवार की रात से रविवार सुबह तक हिमपात हुआ। पीरपंजाल के पहाड़ों समेत मुगल रोड पर पीर की गली क्षेत्र में काफी बर्फ गिरी। किश्तवाड़ जिले में पारा माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी कुछ क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। उधर पीरपंजाल के ऊंचे इलाकों में रविवार की सुबह से ही बर्फबारी हुई। पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्र में भी हिमपात हुआ। मुगल रोड पर पीर की गली के नजदीक दो से तीन इंच तक बर्फबारी हुई है।

दिल्ली में आज भी हो सकती है बारिश
रविवार शाम को दिल्ली और एनसीआर के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश हुई। जिसके बाद तापमान गिरने के साथ ठंड और बढ़ गई है। अगले दो से तीन दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।  मौसम विभाग का कहना है कि अगले 12 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर में गरज के साथ बहुत हल्की बारिश होने के आसार हैं।

कई राज्यों में छाया  रह सकता है कोहरा
आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, सिक्किम और हिमालयी पश्चिम बंगाल में  9 दिसंबर को देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।  पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग और कलीमपोंग, पंजाब, हरियाणा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज रविवार को बदल गया और आंशिक बादलों के बीच पहला हिमपात हुआ है। बदरी-केदार समेत चारों धाम और आसपास की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है।

मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश में आंशिक से लेकर पूर्ण रूप से बादल छाये रहने और ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई है। जिससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मौसम बदला है और करीब दो माह बाद वर्षा के आसार बने हैं।

हर्षिल, लोखंडी, सुक्की टाप, औली समेत अन्य चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इस दौरान निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी।

शिमला में रविवार को हुआ सीजन का पहला हिमपात 
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। लाहुल स्पीति व चंबा जिले में हिमपात, शिमला शहर में गिरे फाहे हिमाचल प्रदेश में करीब ढाई माह के बाद रविवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। प्रदेशभर के कई जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने के बाद अब प्रदेश में वर्षा होने की संभावना भी बढ़ गई है।

प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो चुकी है। अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार शाम को शिमला शहर में भी बर्फ के फाहे गिरे जबकि नारकंडा, कुफरी व चौपाल, सिरमौर के नौहराधार, चूड़धार व चिंजाह के साथ लगते क्षेत्रों में भी पहला हिमपात हुआ है।

इसके अलावा मंडी जिले के शिकारी देवी व कमरूनाग तथा चंबा जिले की पांगी घाटी में बर्फ गिरी। लाहुल घाटी के साथ-साथ शिंकुला, बारालाचा, कुंजुम दर्रा सहित रोहतांग में तीन से चार इंच ताजा हिमपात हुआ है।

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Çevrimiçi kumarhane mobil casino metropol kayıt bonuslarıyla ilgili şartlar

Khabar 360 India Khabar 360 India July 6, 2025
How to Search for an Asian Girl to Entertain a Relationship: Your Thorough Guide
लोकसभा में उठा कौलागढ़–बाजावाला मार्ग चौड़ीकरण का मुद्दा, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मांगी FRI से अनुमति
Totally free three dimensional Ports Zero Download Zero Registration casino Burning Desire Play Video Slot Hosts
Casumo Erfahrungen and Storm The Castle Slot für Geld Erprobung Eye of Horus Prämie Exklusive Einzahlung-Slot-Beurteilung 2026 Seriös and Beschmu? מוסך קלדרון

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?