By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का 92 वर्ष की उम्र में निधन
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का 92 वर्ष की उम्र में निधन
National

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का 92 वर्ष की उम्र में निधन

News Desk
Last updated: December 10, 2024 11:41 am
News Desk Published December 10, 2024
Share
SHARE

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन हो गया है। वह 92 साल के थे, पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा ने 10 दिसंबर सुबह करीब 2:30 बजे बेंगलुरु के सदाशिवनगर स्थित अपने आवास में आखिरी सांस ली। एसएम कृष्णा को हाल ही में उम्र संबंधी बीमारी के कारण बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सूत्र के मुताबिक, उनके पार्थिव शरीर को आज मद्दूर ले जाने की संभावना है। सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा के परिवार में उनकी पत्नी प्रेमा और दो बेटियां शांभवी और मालविका हैं।

2023 में मिला था पद्म विभूषण
1 मई, 1932 को कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली में जन्मे सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा ने 1962 में मद्दुर विधानसभा सीट से निर्दलीय जीतकर चुनावी राजनीति में अपना करियर शुरू किया था। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े थे। 2023 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि वे राजीव गांधी के शासन में उद्योग और वित्त राज्यमंत्री और इंदिरा गांधी के शासन में कैबिनेट मंत्री रहे।

2017 में ज्वाइन की थी बीजेपी
बाद में वह मार्च 2017 में बीजेपी में शामिल हो गए और कांग्रेस के साथ उनका लगभग 50 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया। उन्होंने जनवरी 2017 में कांग्रेस से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी इस बात पर "भ्रम की स्थिति" में है कि उसे बड़े नेताओं की जरूरत है या नहीं। कृष्णा ने पिछले साल जनवरी में अपनी उम्र को कारण बताते हुए घोषणा की थी कि वह सक्रिय राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। वह 11 अक्टूबर 1999 से 28 मई 2004 तक कर्नाटक के 16वें मुख्यमंत्री थे।

कब बने थे विदेश मंत्री?
एसएम कृष्णा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया और 2009 से 2012 तक मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान विदेश मंत्री थे।

प्रियांक खरगे ने जताया दुख
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने भी उनकी निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री एस.एम. कृष्णा के निधन से गहरा दुख हुआ, जिनके नेतृत्व और सार्वजनिक सेवा की विरासत ने हमारे राज्य और राष्ट्र पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी दूरदर्शिता और समर्पण ने कर्नाटक की प्रगति को आकार दिया और बेंगलुरु के लिए प्रशासन के प्रति उनके कॉर्पोरेट दृष्टिकोण ने उन्हें कई लोगों का चहेता बना दिया।

प्रियांक खरगे ने आगे कहा, 'हम अभी भी बेंगलुरु को एक वैश्विक शहर के रूप में स्थापित करने के उनके दृष्टिकोण का लाभ उठा रहे हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे।'

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

हरियाणा चुनावः क्यों AAP का साथ चाहते हैं राहुल गांधी, कांग्रेस की पहली लिस्ट के बाद बिगड़ी बात…

News Desk News Desk September 8, 2024
रूस और यूक्रेन को बात करनी ही होगी, अगर वो चाहें तो भारत सलाह देने को तैयार; एस जयशंकर की दो टूक…
मैं चुप नहीं रहूंगी…इजरायली पीएम नेतन्याहू को कमला हैरिस ने सुनाई दो टूक, युद्धविराम का दबाव…
800 KM दूर से इजरायल पर ड्रोन अटैक की प्लानिंग, हमास चीफ के कत्ल का बदला कैसे लेगा ईरान? खुल गया भेद…
ऋषिकेश में अवैध रेव पार्टी पर छापा, रिजॉर्ट संचालक गिरफ्तार

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?