By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: चीन-पाकिस्तान की चुनौती के बीच एयरफोर्स को मजबूत करेगा केंद्र का बड़ा फैसला
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > चीन-पाकिस्तान की चुनौती के बीच एयरफोर्स को मजबूत करेगा केंद्र का बड़ा फैसला
National

चीन-पाकिस्तान की चुनौती के बीच एयरफोर्स को मजबूत करेगा केंद्र का बड़ा फैसला

News Desk
Last updated: December 23, 2024 9:49 am
News Desk Published December 23, 2024
Share
SHARE

चीन और पाकिस्तान की बढ़ती वायु शक्ति और भारतीय वायु सेना के सामने लड़ाकू विमानों की कमी के बीच केंद्र सरकार ने वायुसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।

रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी डिजाइन, विकास और अधिग्रहण परियोजनाओं के माध्यम से वायु सेना के समग्र क्षमता विकास पर नजर रखने के लिए यह निर्णय लिया है। अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि पिछले महीने दिल्ली में वायुसेना कमांडरों के सम्मेलन के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतियां दिए जाने के बाद समिति का गठन किया गया है।

वायुसेना के उप प्रमुख भी होंगे कमेटी में शामिल
सम्मेलन के दौरान, रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को भविष्य के लड़ाकू विमानों की जरूरतों के साथ-साथ आने वाले समय में दोनों मोर्चों पर सामने आने वाले खतरे से निपटने के लिए सेना की क्षमता में कमी को पूरा करने की जरूरत के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि समिति में सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के प्रमुख डॉ समीर वी कामत और वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल टी सिंह शामिल होंगे।

समिति द्वारा अगले तीन माह के अंदर रक्षा मंत्री को सेना की आवश्यकताओं के विस्तृत आकलन के साथ अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की उम्मीद है। गौरतलब है कि भारतीय वायु सेना के पास 4.5 जनरेशन के लड़ाकू विमानों में केवल 36 राफेल विमान है, जबकि सेना चीन द्वारा उत्पन्न खतरे से निपटने के लिए बड़ी संख्या में राफेल विमान चाहती है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश को हथियार दे रहा है चीन
चीन अब पाकिस्तान और बांग्लादेश की वायु सेना को हथियारों और उपकरणों की आपूर्ति भी कर रहा है, जिसे भारत के अनुकूल नहीं देखा जाता है। भारतीय वायु सेना की 4.5-प्लस जनरेशन के 110 से अधिक लड़ाकू विमान प्राप्त करने की योजना सरकार के पास कुछ समय से लंबित है। समिति स्वदेशी माध्यम से आवश्यकता को पूरा करने का एक तरीका सुझा सकती है।

You Might Also Like

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

थप्पड़ मारते ही छत से नीचे गिरी नाबालिग लड़की

News Desk News Desk July 29, 2024
महाकुंभ भगदड़: योगी सरकार को दी बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की CBI जांच कराने की याचिका
Uttarakhand news: अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का CM धामी ने किया दौरा, राहत कार्यों का लिया जायजा — कहा, जन सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता…..
दुल्‍हन को शादी के समय मिले सोने के गिफ्ट पर किसका हक, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
LAC पर 4 साल बाद हालात सामान्य; देपसांग और डेमचोक में भारतीय और चीनी जवानों ने फिर से गश्त शुरू की…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?