By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: तिरुपति मंदिर हादसा: टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़, छह की जान गई
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > तिरुपति मंदिर हादसा: टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़, छह की जान गई
National

तिरुपति मंदिर हादसा: टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़, छह की जान गई

News Desk
Last updated: January 9, 2025 12:21 pm
News Desk Published January 9, 2025
Share
SHARE

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ मचने से अब तक छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टोकन वितरण के दौरान हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तिरुपति विष्णु निवासम में हुई जहां टोकन बांटे जा रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात तिरुमाला हिल्स पर भगदड़ में तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। इस बीच, कुछ महिला श्रद्धालुओं और घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस में ले जाते हुए पुलिस द्वारा सीपीआर दिए जाने के वीडियो वायरल हो गए।

मृतकों की पहचान की जा रही है
रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान मल्लिका के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर तमिलनाडु की रहने वाली है। इस बीच, घायल लोगों को इलाज के लिए तिरूपति रूया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए देश भर से सैकड़ों भक्त आए।

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के तिरूपति में भगदड़ से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश सीएमओ ने अपने बयान में कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में 4 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

राहुल गांधी ने जताया दुख
लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि तिरूपति में हुई दुखद भगदड़ अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करता हूं।

सीएम नायडू ने घटना के बारे में जानकारी ली
सीएम ऑफिस ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने के आदेश दिए हैं ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके।

अस्पताल के बाहर लगी भीड़
आंध्र प्रदेश के तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी जनरल अस्पताल के बाहर काफी भीड़ लग गई है। तिरूपति के विष्णु निवासम में हुई भगदड़ के घायल लोग यहीं भर्ती किए गए हैं।

मृतक मल्लिका के पति ने बताई आपबीती
मृतक मल्लिका के पति का कहना है कि जब मेरी पत्नी और अन्य लोग वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे, तो भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप उनकी मृत्यु हो गई। मैंने अपने रिश्तेदारों को सूचित कर दिया है और वे रास्ते में हैं।

टीटीडी अध्यक्ष का बयान आया सामने
तिरूपति मंदिर में भगदड़ को लेकर टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) के अध्यक्ष बीआर नायडू का कहना है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, छह तीर्थयात्रियों की जान चली गई। अब तक, केवल एक तीर्थयात्री की पहचान की गई है, जबकि अन्य की पहचान की जानी बाकी है। एन मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू घटना को लेकर बहुत गंभीर हैं और टेलीकांफ्रेंस के दौरान अधिकारियों के प्रबंधन पर असंतोष जताया है। मुख्यमंत्री कल सुबह 11:45 बजे मृतकों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। सीएम ने चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए और इस मुद्दे पर अपडेट की बारीकी से निगरानी कर रहा है।

तिरूपति नगर आयुक्त मौर्या ने कही ये बात
तिरुपति भगदड़ की घटना पर तिरूपति नगर आयुक्त मौर्या ने कहा किएमजीएम स्कूल के एक काउंटर को छोड़कर हर काउंटर (दर्शन के लिए टोकन लेने के लिए) पर स्थिति शांतिपूर्ण थी… वहां भगदड़ मच गई… एक समय में लगभग 4000-5000 लोग एकत्र हो गए… यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है… अब स्थिति नियंत्रण में है।
 

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

Lawrence Bishnoi News: “अगर सलमान खान में दम है तो खुद को बचा ले, 1 महीने में होगा ऐक्शन,” – लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी…

News Desk News Desk November 8, 2024
Uttarakhand News: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन शुरू करने के निर्देश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
Utforska spänningen med casino spel En nybörjarguide till vinnande strategier
परमाणु हमले के बाद दुनिया के लिए मिसाल बने हिरोशिमा के लोग, नोबेल सम्मान
Uttarakhand News: उत्तराखण्ड कैंपा शासी निकाय की बैठक: CM धामी ने की योजनाओं की समीक्षा, हरेला पर्व को जन-अभियान बनाने का आह्वान….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?