उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के जिम्नास्टिक स्पर्धा के पांचवें दिन महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से रिदमिक और एरोबिक जिम्नास्टिक में महाराष्ट्र का दबदबा देखने को मिला।
Contents
रिदमिक जिम्नास्टिक: हूप और बॉल में महाराष्ट्र का वर्चस्व
- हूप इवेंट में महाराष्ट्र की परीना राहुल मदनपोतरा ने 24.850 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनकी साथी किमाया अमलेश करले ने 24.150 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि हरियाणा की लाइफ अदलखा ने 24.050 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
- बॉल इवेंट में महाराष्ट्र की किमाया अमलेश करले ने 25.950 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जम्मू-कश्मीर की मुस्कान राणा ने 25.750 अंकों के साथ रजत और मान्या शर्मा ने 25.050 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
एरोबिक जिम्नास्टिक: मणिपुर, गुजरात और पश्चिम बंगाल का शानदार प्रदर्शन
- महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में मणिपुर की अरिहा पांगंबम ने 18.450 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, पश्चिम बंगाल की माजिदा खातून को 17.350 अंकों के साथ रजत, जबकि गुजरात की प्रकृति कमल शिंदे और महाराष्ट्र की गौरी चंद्रकांत ब्रह्मणे (15.750) ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।
- पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में गुजरात के मीत परेशभाई कोसंबिया ने 18.750 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, महाराष्ट्र के आर्य पवन शाह ने 18.050 अंकों के साथ रजत, जबकि पश्चिम बंगाल के अनिकेत चक्रवर्ती (17.150) ने कांस्य पदक जीता।
- मिश्रित जोड़ी स्पर्धा में पश्चिम बंगाल के अब्दुल हमीद चौधरी और साहिना गुप्ता ने 16.300 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर के मुतुम रोमेश सिंह और थोइतोलेंबी चानू (15.250) को रजत, जबकि महाराष्ट्र की मानसी किरण देशमुख और श्रीपद मंगलराव हराल (15.200) को कांस्य पदक मिला।
- समूह स्पर्धा में महाराष्ट्र की टीम (16.600) ने स्वर्ण पदक जीता। गुजरात (15.750) को रजत और मणिपुर (15.530) को कांस्य पदक मिला।
महाराष्ट्र की शानदार बढ़त
एरोबिक जिम्नास्टिक में महाराष्ट्र ने कुल चार पदक जीते— एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक। वहीं, रिदमिक जिम्नास्टिक में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर महाराष्ट्र ने अपनी बढ़त को और मजबूत किया। इस शानदार प्रदर्शन से महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय खेलों में अपनी दमदार स्थिति कायम रखी है




