By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: युवा आपदा मित्र योजना: उत्तराखंड में 4310 स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > युवा आपदा मित्र योजना: उत्तराखंड में 4310 स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
"आपदा से न घबराएं, युवा आपदा मित्र बनकर आगे आएं!"
Uttarakhand

युवा आपदा मित्र योजना: उत्तराखंड में 4310 स्वयंसेवकों को मिलेगा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

"आपदा से न घबराएं, युवा आपदा मित्र बनकर आगे आएं!"

Khabar 360 India Desk
Last updated: March 25, 2025 6:37 am
Khabar 360 India Desk Published March 25, 2025
Share
"आपदा से न घबराएं, युवा आपदा मित्र बनकर आगे आएं!"
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने और युवाओं को आपदा के दौरान फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में तैयार करने के लिए युवा आपदा मित्र योजना लागू की गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), गृह मंत्रालय, भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत राज्य के 11 जिलों में 4310 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इनमें 50% महिलाएं शामिल होंगी, ताकि आपदा प्रबंधन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

Contents
एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों को मिलेगा प्रशिक्षणप्रशिक्षण पूरा करने पर मिलेगा आपातकालीन किट और इंश्योरेंस25 जुलाई 2024 को मिली थी योजना को मंजूरीसमुदाय को सशक्त बनाने का प्रयास

एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड के स्वयंसेवकों को मिलेगा प्रशिक्षण

उत्तराखंड में एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों को इस योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, आग, आकाशीय बिजली, रासायनिक आपदाओं से निपटने और सीपीआर, फर्स्ट एड, रस्सी से रेस्क्यू, रक्तस्राव रोकने जैसी तकनीकों में दक्ष बनाया जाएगा।

प्रशिक्षण पूरा करने पर मिलेगा आपातकालीन किट और इंश्योरेंस

प्रशिक्षण पूरा करने वाले स्वयंसेवकों को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) की ओर से प्रशस्ति पत्र और आपातकालीन किट प्रदान की जाएगी, जिसमें लाइफ जैकेट, टॉर्च, फर्स्ट एड किट, हेलमेट, रस्सी, बरसाती, दस्ताने, सेफ्टी गॉगल्स आदि शामिल होंगे। इसके अलावा, उन्हें तीन साल का लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।

25 जुलाई 2024 को मिली थी योजना को मंजूरी

यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मेरा युवा भारत,” “युवा सेतु,” और “आपदा जोखिम न्यूनीकरण” पहल के तहत लागू की गई है। 25 जुलाई 2024 को गृह मंत्री अमित शाह ने इस योजना को मंजूरी दी थी। योजना का संचालन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा किया जाएगा।

इस योजना में शामिल होने के लिए 18 से 40 वर्ष के युवा, जो उत्तराखंड के निवासी हैं और एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड या नेहरू युवा केंद्र से जुड़े हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक स्वयंसेवकों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है।

समुदाय को सशक्त बनाने का प्रयास

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि उत्तराखंड आपदा-संवेदनशील राज्य है, और इस योजना के माध्यम से स्थानीय समुदायों को आपदाओं से निपटने के लिए सक्षम और सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से उत्तराखंड को आपदाओं से सुरक्षित रखने में योगदान देने की अपील की।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

सेलाकुई के बाद अब मोहब्बेवाला में बवाल, विंडलास फैक्ट्री के कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

उत्तराखंड के 5 जिलाधिकारियों का देश में बजा डंका, ‘सर्वश्रेष्ठ डीएम 2026’ की टॉप-100 सूची में नाम शामिल

मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

सितारगंज में 11.41 करोड़ के सीसी पुल का शिलान्यास, 50 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

TAGGED:#आपदा_मित्र #युवा_सेवा #उत्तराखंड #आपदा_प्रबंधन #स्वयंसेवक #NCC #NSS #ScoutGuide #DisasterManagement #YouthVolunteer
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
352 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला ए.एन.एम) एवं 178 स्केलर के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र।
HealthUttarakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 530 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए वितरित।

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk January 28, 2025
हल्द्वानी बनभूलपुरा में शिक्षक के घर से AK-47 व दो तमंचे बरामद, पुलिस अलर्ट
मुस्लिम देशों के करीब हो रहे PM मोदी, ब्रुनेई दौरे से अब पाकिस्तान के पेट में क्यों उठा दर्द?…
Uttarakhand News- रुद्रप्रयाग हादसा: घबराने की जरूरत नहीं, प्रभावित यात्रियों के परिजनों को मिलेगी हर संभव सहायता – सीएम धामी….
नैनीताल पुलिस अश्व दल में शामिल अश्व रूबी ने 14 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?