By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: अवैध दवा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई, नए औषधि निरीक्षकों को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग, धामी बोले- मिलावटखोरों की खैर नहीं…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: अवैध दवा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई, नए औषधि निरीक्षकों को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग, धामी बोले- मिलावटखोरों की खैर नहीं…
Uttarakhand

Uttarakhand News: अवैध दवा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई, नए औषधि निरीक्षकों को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग, धामी बोले- मिलावटखोरों की खैर नहीं…

News Desk
Last updated: April 4, 2025 8:36 pm
News Desk Published April 4, 2025
Share
SHARE

उत्तराखण्ड: उत्तराखण्ड सरकार ने राज्य में औषधि निरीक्षक ग्रेड-2 के 18 नए पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नव-नियुक्त औषधि निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की।

Contents
दो वर्षों की परिवीक्षा अवधिफार्मास्यूटिकल सप्लाई चेन की मॉनिटरिंगअवैध दवा माफिया पर होगी कार्रवाई

दो वर्षों की परिवीक्षा अवधि

स्वास्थ्य सचिव एवं खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड के प्रमुख डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्तियां चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड के माध्यम से की गई हैं। नव-नियुक्त अधिकारियों को दो वर्षों की परिवीक्षा अवधि पर तैनात किया गया है और सभी को तत्काल अपने तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

फार्मास्यूटिकल सप्लाई चेन की मॉनिटरिंग

डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा यह कदम राज्य में औषधि प्रशासन को मजबूत करने और जनता तक गुणवत्तापूर्ण दवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इन नियुक्तियों से राज्य की फार्मास्यूटिकल सप्लाई चेन की मॉनिटरिंग मजबूत होगी और औषधि नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

अवैध दवा माफिया पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य सचिव ने आगे कहा कि नए औषधि निरीक्षकों की तैनाती से उत्तराखण्ड में नकली और अवैध दवा माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी। सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य में गैर-कानूनी रूप से बिकने वाली और घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं की रोकथाम करना है। उन्होंने कहा कि औषधि निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में औषधि विक्रेताओं और कंपनियों की नियमित जांच करें और किसी भी अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई करें।

डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि औषधि निरीक्षकों को आधुनिक तकनीकों और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा, जिससे बाजार में मिलने वाली सभी दवाओं की गुणवत्ता पर बारीकी से नजर रखी जा सके। सरकार अवैध रूप से बिकने वाली एंटीबायोटिक्स, पेन किलर्स और अन्य नियंत्रित दवाओं की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

तिब्बती मार्केट हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,40 करोड़ का प्रॉपर्टी विवाद, जेल से धमकी भरे कॉल; चिकित्सक समेत कई लोग जांच के घेरे में

देहरादून धौलास भूमि प्रकरणः अनियमित बिक्री पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, पैमाइश के साथ जांच शुरू

भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी राहत

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से मजबूत हो रही जनसेवा व्यवस्था

विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की स्वीकृति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत और जनसांख्यिकीय संतुलन को संरक्षित रखने के लिए हम संकल्पित हैं: सीएम धामी….

News Desk News Desk July 24, 2025
यूक्रेन का नया दावा: रूस के कुर्स्क क्षेत्र में दो किलोमीटर तक पहुंची सेना
पश्चिमी देशों ने हथियार तो दिए लेकिन बांध दिए यूक्रेन के हाथ, क्या है पूरा मामला…
समंदर में दुश्मन की हर चाल नाकाम, भारत को मिलेगा नया मिसाइल सिस्टम
नवरात्रि पर शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में आरती और दर्शन के समय में बदलाव

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?