By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने डीजीएफएस डिस्क मेडल विजेता दो अग्निशमन कर्मियों को किया सम्मानित, नया फायर स्टेशन खोले जाने की घोषणा की…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने डीजीएफएस डिस्क मेडल विजेता दो अग्निशमन कर्मियों को किया सम्मानित, नया फायर स्टेशन खोले जाने की घोषणा की…
Uttarakhand

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने डीजीएफएस डिस्क मेडल विजेता दो अग्निशमन कर्मियों को किया सम्मानित, नया फायर स्टेशन खोले जाने की घोषणा की…

News Desk
Last updated: April 19, 2025 7:56 pm
News Desk Published April 19, 2025
Share
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पुलिस लाइन, देहरादून में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने तृतीय ऑल इंडिया फायर सर्विस गेम्स के दौरान पदक जीतने वाले 7 एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार के डीजीएफएस डिस्क मेडल विजेता 2 अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड फायर सर्विस में सम्मिलित 20 नए फायर टेंडरों और अग्निशमन वाहनों को जन-जागरूकता के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने अग्निशमन कर्मियों के करतबों का भी अवलोकन किया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भीमताल, द्वाराहाट, गौचर, पुरोला और सहस्त्रधारा में जल्द ही नए फायर स्टेशन खोले जाने, उत्तराखण्ड में फायर सर्विस का विश्व स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किए जाने और प्रयागराज में हुए महाकुंभ में ड्यूटी कर अपना कर्तव्य निभाने वाले उत्तराखण्ड फायर सर्विस के सभी कर्मियों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा के जवानों ने उत्तराखण्ड बनने से अब तक 53 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को आग से बचाया है. 27 हजार से अधिक मनुष्यों और लगभग 7 हजार पशुओं का जीवन भी बचाया है. अब महिलाएं भी उत्तराखण्ड अग्निशमन और आपात सेवा में फायर फाइटर के रूप में अपना योगदान दे रही हैं, जो सभी को गौरवान्वित करता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार, प्रदेश में अग्निशमन और आपात सेवा से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और रक्षा उपकरणों के आधुनिकीकरण पर कार्य कर रही है. केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा के लिए 71 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है. वर्तमान में प्रदेश में 18 फायर स्टेशनों का निर्माण एवं फायर इमरजेंसी से निपटने के लिए विश्व स्तरीय उपकरणों को खरीदने के प्रयास भी जारी हैं. अग्निशमन कर्मियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने विश्व स्तरीय गुणवत्ता के फायर सूट भी खरीदे हैं.

मुख्यमंत्री धामी ने डीजीएफएस डिस्क मेडल विजेता दो अग्निशमन कर्मियों को किया  सम्मानित - India Times Group

उन्होंने कहा कि गैरसैण में फायर स्टेशन भवन का निर्माण करने के साथ ही 78 से ज्यादा आवासों का निर्माण भी किया जा रहा है. राज्य सरकार ने जनपद हरिद्वार के बहादराबाद फायर स्टेशन को भी स्वीकृत किया है. उन्होंने कहा उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप शासन स्तर पर फायर स्टेशनों की मैपिंग की जा रही है, जिसके बाद दूरस्थ क्षेत्रों में फायर स्टेशन खोले का सकेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अग्निशमन और आपात सेवा की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है. बीते वर्ष केदारनाथ, टनकपुर, खटीमा, अराकोट और रैणी में आई आपदाओं में फायर सर्विस के कर्मचारियों ने लगन और समर्पण के साथ अपना कार्य किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष वनाग्नि ने वन संपदा, वन्य जीवों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा था. ऐसी आपदा की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए वन विभाग के साथ ही अग्निशमन विभाग को भी तत्परता के साथ कार्य करना होगा.

You Might Also Like

देहरादून समेत 7 जिलों में आज बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप

CM धामी के बयान का मुस्लिम संगठनों ने किया समर्थन, बोले- मस्जिदों के अंदर ही हो इबादत

देहरादून में नियम तोड़ने वाले 103 होमस्टे पर बड़ा एक्शन

15 सितंबर तक ‘रीड ओनली मोड’ में रहेगी वोटर लिस्ट, जानें क्या पड़ेगा असर

देहरादून को मिला नया जिलाधिकारी, शासन ने देर रात बदले 19 IAS और 10 PCS अधिकारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

कनाडा में सुपरलैब से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद 

News Desk News Desk November 2, 2024
राशन में घटतौली की शिकायत मिलने पर 193 गोदाम में 31 मार्च तक धर्म कांटे लगाने का सख्त निर्देश जारी: खाद्य मंत्री रेखा आर्या…
पाकिस्तान में ITR फाइल न करने वालों के बैंक खाते फ्रीज होंगे, नहीं खरीद पाएंगे गाड़ी, क्यों पैदा हुई ऐसी स्थिति?
कोयंबटूर में एलपीजी टैंकर पलटने से मचा हड़कंप, 500 मीटर दायरे में सभी स्कूल बंद
अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?