देहरादून, 12 जून।
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में होटल सैफरॉन लीफ, देहरादून में आज अंतर-राज्यीय दो दिवसीय आईटी कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तराखंड द्वारा किया गया, जिसमें नोडल राज्य के रूप में
ने नेतृत्व किया।
कार्यशाला का उद्देश्य आयुष क्षेत्र में आईटी आधारित डिजिटल सेवाओं की संभावनाओं और उनके क्रियान्वयन पर गहन विचार-विमर्श करना है। इसमें केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली जैसे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
कार्यशाला में आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के उप महानिदेशक ए. रघु, केरल राज्य के राष्ट्रीय आयुष मिशन के निदेशक डॉ. जी. सजिथ बाबू, पंजाब से निदेशक आयुर्वेद डॉ. रवि डूमरा, आंध्र प्रदेश से अपर निदेशक डॉ. पी. साई सुधाकर तथा उत्तराखंड से निदेशक होम्योपैथी, संयुक्त निदेशक आयुर्वेद एवं यूनानी सेवाएं डॉ.के.एस. नपलच्याल मौजूद रहे।
इसके अलावा उप निदेशक होम्योपैथी डॉ. किरण मठपाल, आयुष मिशन देहरादून के नोडल अधिकारी डॉ. एच. एम. त्रिपाठी, श्री दिवाकर शर्मा एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
उक्त दो दिवसीय कार्याशाला में उत्तराखंड आयुष विभाग के सचिव श्री दीपेंद्र कुमार चैधरी एवं अपर सचिव डॉ. विजय कुमार जोगदंडे भी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।




