By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Uttarakhand News: आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, इगास पर्व पर जताई संवेदना – प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख की सहायता राशि प्रदान….
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > Uttarakhand News: आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, इगास पर्व पर जताई संवेदना – प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख की सहायता राशि प्रदान….
Uttarakhand

Uttarakhand News: आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, इगास पर्व पर जताई संवेदना – प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख की सहायता राशि प्रदान….

News Desk
Last updated: November 1, 2025 6:48 pm
News Desk Published November 1, 2025
Share
SHARE

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकपर्व इगास के अवसर पर शनिवार को जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील वसुकेदार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भौंर पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों से भेंटवार्ता की और राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की स्थलीय समीक्षा की. सीएम ने आपदा के दौरान जान-माल की क्षति उठाने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक कुलदीप सिंह नेगी वन श्रमिक एवं सते सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राहत कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी पीड़ित को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने ग्राम भौंर में आपदा प्रभावितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके अनुभवों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत सहायता प्रदान की जाए और पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, आवास, और संचार व्यवस्था से जुड़ी सभी क्षतिग्रस्त संरचनाओं का त्वरित पुनर्निर्माण किया गया है ताकि लोगों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन उपलब्ध हो सके.

मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया और उनके साथ समय व्यतीत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक आपदा-संवेदनशील राज्य है, और इसी कारण सरकार ने आपदा प्रबंधन को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता और संवेदनशीलता बरती जाए.

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित इस क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए इस क्षेत्र में स्थाई हेलीपैड निर्माण की घोषणा की. इसके साथ ही ग्रामीणों की मांग पर ग्राम भौंर में आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण की घोषणा की. उन्होंने शीघ्र ही इस ग्राम तक मोटर सड़क निर्माण करने, जिससे क्षेत्र में दोपहिया वाहन की आवाजाही हो सके, इस के लिए एक करोड़ रुपए की धनराशि देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने छेनागाड़ में आपदा के दौरान जिन लोगों ने अपने आवास खोए है उनके विस्थापन करने की योजना बनाने के लिए निर्देश दिए तथा जिन लोगों के वाहन आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए है उनको भी मुआवजा देने की बात कही.

You Might Also Like

चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी, बिहार से संचालित हो रहे फर्जी बुकिंग रैकेट

ऋषिकेश में शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस डिरेल, बड़ा हादसा टला

नैनीताल : टू-व्हीलर को ₹200 और फोर-व्हीलर को ₹500 तक ही तेल, पंप प्रबंधन ने तकनीकी खराबी बताई वजह

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में गर्मी का कहर, तापमान 40 डिग्री पहुंचने का अनुमान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

कुलगाम में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

News Desk News Desk September 29, 2024
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह…..ये 15 पोषक तत्व शरीर के लिए जरुरी
सुप्रीम कोर्ट को कौन सा केस सुनना चाहिए, यह नेता नहीं, CJI तय करेंगे; डीवाई चंद्रचूड़ ने संजय राउत को दिया जवाब…
AI खर्च पर उठे सवाल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट ने दी अपनी प्रतिक्रिया
गाजा में इजराइल का ताजा हमला…….15 लोगों की मौत 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?