By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: लालकुआं तहसील में बिंदुखत्ता को लेकर बड़ा प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > लालकुआं तहसील में बिंदुखत्ता को लेकर बड़ा प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Uttarakhand

लालकुआं तहसील में बिंदुखत्ता को लेकर बड़ा प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Khabar 360 India
Last updated: December 19, 2025 9:27 am
Khabar 360 India Published December 19, 2025
Share
SHARE

बिंदुखत्ता के ग्रामीणों की लालकुआं तहसील में हुंकार”जल्द बनाएं बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव” दी आर पार लड़ाई की चेतावनी।

स्थान- लालकुआँ

रिपोर्टर – गौरव गुप्ता 

लालकुआँ बिन्दुखत्ता वनाधिकार समिति द्वारा लालकुआं तहसील में आयोजित एकदिवसीय धरना कार्यक्रम जिसे चाय पर चर्चा का नाम दिया गया है।

धरने में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत करते हुए बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की राज्य सरकार से मांग की। वही लालकुआं तहसील प्रांगण में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम के दौरान बिंदुखत्ता से जुड़े तमाम राजनीतिक एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से तत्काल बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग की।

इस मौके पर कार्यक्रम में पहुंची मातृशक्ति ने भी जल्द ही बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए सख्त कदम उठाने की सरकार से मांग की।

सुबह प्रातः10 से दोपहर तक धरना चलता रहा, जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस, भाजपा, पूर्व सैनिक संगठन और वनाधिकार समिति से जुड़े लोगों ने शिरकत की।

बताते चले कि बिंदुखाता गांव को प्रस्तावित राजस्व गांव और बिंदुखत्ता को आरक्षित वन क्षेत्र की सूची से हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को हजारों की संख्या में लोग लालकुआं तहसील पहुंचे जहां सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की जोरदार मांग की। वनाधिकार समिति बिंदुखत्ता के बैनर तले हजारों ग्रामीण, युवा व महिलाओं का हुजूम लालकुआं तहसील परिसर में पहुंचा जहां प्रदर्शनकारी बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाओ के नारे लगा रहे थे।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा की विधायक व सांसद ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने का वादा कर वोट बटोरे लेकिन सरकार बनने के बाद बिंदुखत्ता को गांव बनाने के लिए भूल जाते हैं।

उत्तराखंड के बने 25 साल हो चुके हैं कई मुख्यमंत्री बदले गए सभी ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की घोषणा की लेकिन अभी तक घोषणाएं पूरी नहीं हुई। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक शब्दों में साफ कहा है कि राजस्व गांव से कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है।

उन्होंने साफ कहा कि चुनाव के वक्त वादे तो किए जाते हैं, लेकिन वो वादे चुनाव खत्म होने के बाद याद नहीं रहते हैं।राजस्व गांव को लेकर जहां कमेटी भी गठित की गई जहां जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार तक रिपोर्ट गई लेकिन डेढ़ साल बाद रिपोर्ट में आपत्ति लगा दी गई है।

जिसके चलते राजस्व गांव को लेकर ग्रामीण चिंतित है। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने के लिए अब बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहे हैं।

आने वाले समय में नैनीताल से लेकर देहरादून तक इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी है अगर जल्द ही सरकार ने बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव का दर्जा नहीं दिया तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा।

You Might Also Like

नवरात्र पर DM की पहल, 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया जीवन

नाबालिग को बहलाने और पहचान बदलने के आरोप, पुलिस जांच शुरू

विकास और विरासत का संगम, निवेश और पर्यटन में उत्तराखंड ने रचा नया इतिहास

चार साल में बदला उत्तराखंड, ऐतिहासिक फैसलों से विकास को नई दिशा

CM ने कुंभ 2027 और विकास योजनाओं के लिए दी वित्तीय मंजूरी

TAGGED:Uttrakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

दक्षिण कोरिया में पड़ रही भीषण गर्मी…..18 की मौत

News Desk News Desk August 9, 2024
भारत ने की लेह से पैंगोंग तक 8 किमी लंबी सुरंग बनाने की तैयारी
पाकिस्तानी सेना भी देख रही कारगिल विजय दिवस समारोह, भारत ने ही दिया है मौका…
तालिबान की कैद में तीन बंधकों के परिवार से की जो बाइडन ने बात, रिहाई पर चल रही बात
June 1, 2025

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?