देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब द्वारा शनिवार, 18 जनवरी 2026 को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड में अष्टम सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशेष प्रमुख सचिव (खेल) श्री अमित सिन्हा ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर सचिव श्री संतोष बडोनी उपस्थित रहे, जबकि समापन समारोह में उप सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री अजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस एथलेटिक्स मीट में 25 वर्ष से लेकर 75 वर्ष तक की आयु के सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और खेल भावना का परिचय दिया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता की चैंपियनशिप ट्रॉफी 50 प्लस वर्ग में श्री जीवन सिंह बिष्ट, 40 प्लस वर्ग में श्री आई.पी. सिंह एवं श्री दीपक सिंह बिष्ट, 30 प्लस वर्ग में श्री टिकराज सिंह को प्रदान की गई। महिला वर्ग में 30 प्लस में श्रीमती चंपा कोरंगा, 40 प्लस में श्रीमती बिमला आर्य तथा श्रीमती उर्वा रावत ने चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब अध्यक्ष श्री ललित चंद जोशी, महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना शाही, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह धींगा, संयुक्त सचिव श्री भुवन जोशी, कार्यालय सचिव श्री सुभाष लोहनी, मीडिया प्रभारी श्रीमती निधि, ऑडिटर श्रीमती प्रमिला टम्टा सहित श्रीमती गोदावरी रावत, श्री विद्या दत्त जोशी, श्री गजपाल सिंह रावत, श्री भूपेंद्र सिंह एवं क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।




