By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”, 2,89,055 से अधिक लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”, 2,89,055 से अधिक लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित
Uttarakhand

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”, 2,89,055 से अधिक लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित

Khabar 360 India Desk
Last updated: February 13, 2026 6:32 am
Khabar 360 India Desk Published February 13, 2026
Share
SHARE
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़
  • 622 कैंपों के माध्यम से 4,84,023 से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • 2,89,055 से अधिक लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित
  • 47,759 शिकायतें प्राप्त, 32,176 का त्वरित निस्तारण
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल स्थापित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान निरंतर जनसेवा और सुशासन का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। यह अभियान राज्य सरकार की पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील कार्यशैली का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसके माध्यम से शासन स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है।

प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित शिविरों के माध्यम से अब तक 622 कैंपों का सफल आयोजन किया जा चुका है। दिनांक 12 फरवरी 2026 को प्रदेश में 8 कैंपों का आयोजन किया गया, जिनमें 3,939 नागरिकों ने प्रतिभाग किया। अभियान के आरंभ से अब तक कुल 4,84,023 नागरिकों ने इन कैंपों में सहभागिता कर अपनी समस्याएं, सुझाव एवं आवेदन प्रस्तुत किए हैं।
शिकायतों का त्वरित निस्तारण-सरकार की प्राथमिकता
अभियान के अंतर्गत प्राप्त जनशिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। अब तक कुल 47,759 शिकायत पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 32,176 शिकायतों का निस्तारण प्रभावी रूप से किया जा चुका है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार केवल शिकायतें सुन ही नहीं रही, बल्कि समयबद्ध समाधान भी सुनिश्चित कर रही है।
प्रमाण पत्र वितरण एवं प्रशासनिक सेवाओं में तेजी
कैंपों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी करने हेतु प्राप्त एवं आवेदित पत्रों की संख्या 68,101 तक पहुंच चुकी है। इन शिविरों के जरिए आय, जाति, निवास सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण पत्रों का निर्गमन सरल एवं सुगम बनाया गया है, जिससे आमजन को कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल रही है।
योजनाओं का सीधा लाभ-अंतिम व्यक्ति तक पहुंच
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। अब तक 2,89,055 से अधिक नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया जा चुका है। यह आंकड़ा सरकार की प्रतिबद्धता और प्रभावी क्रियान्वयन का स्पष्ट प्रमाण है।
सुशासन का मजबूत मॉडल
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उस कार्यशैली को दर्शाता है, जिसमें सरकार जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करती है। यह पहल केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की नई परंपरा का सूत्रपात है।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।
प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रशासनिक सेवाओं को सरल, सुगम एवं जनहितकारी बनाते हुए “सरकार आपके द्वार” की अवधारणा को पूर्ण रूप से साकार किया जाए।

You Might Also Like

उत्तराखंड में जनगणना का 70% कार्य पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम

उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरू होगा SIR

राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू

उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव

उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक

TAGGED:“Government of the people055 people benefited from various government schemes89doorstep of the people”more than 2
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी भीषण बमबारी की धमकी, न्यूक्लियर डील पर सहमति नहीं बनाता, तो…

News Desk News Desk March 31, 2025
हत्या की कोशिश के लिए नहीं हो सकती 10 साल से ज्यादा की जेल, SC ने किया साफ…
नरसंहार का अंजाम भुगतना होगा, पेजर ब्लास्ट को लेकर इजरायल पर बरसा हिजबुल्ला चीफ हसन नसरुल्ला…
क्या किम जोंग उन ने दोस्त पुतिन की मदद के लिए यूक्रेन में भेजे सैनिक? क्रेमलिन ने दिया जवाब…
Uttarakhand News: सीएम धामी ने 139 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- हमेशा सेवा की भावना परिलक्षित हो….

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?