By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: गेहूं खरीद के लक्ष्य में ऐतिहासिक वृद्धि
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > गेहूं खरीद के लक्ष्य में ऐतिहासिक वृद्धि
Uttarakhandदेश

गेहूं खरीद के लक्ष्य में ऐतिहासिक वृद्धि

Khabar 360 India Desk
Last updated: April 18, 2026 8:43 am
Khabar 360 India Desk Published April 18, 2026
Share
SHARE
  • गेहूं खरीद के लक्ष्य में ऐतिहासिक वृद्धि
  • 05 लाख कुंतल हुआ लक्ष्य, पहले था दस हजार
  • राज्य सरकार की मांग पर केंद्र ने बढ़ाया लक्ष्य

भारत सरकार ने गेहूं खरीद के लक्ष्य में ऐतिहासिक वृद्धि करते हुए इसे 5 लाख कुंतल कर दिया है। आयुक्त/सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति  आनन्द स्वरूप ने कहा कि पूर्व में भारत सरकार द्वारा राज्य के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य मात्र 10 हजार कुंतल निर्धारित किया गया था, जिससे किसानों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। राज्य सरकार द्वारा इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए किसानों के हितों की प्रभावी पैरवी की गई, जिसके फलस्वरूप अब इसे 05 लाख कुंतल कर दिया है।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य में यह उल्लेखनीय वृद्धि प्रदेश के कृषकों के लिए एक बड़ी राहत है तथा इससे अधिकाधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि राज्य में कृषि क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी और विपणन व्यवस्था में संतुलन स्थापित होगा। श्री आनन्द स्वरूप ने बताया कि राज्य में रबी विपणन सत्र 2026-27 का शुभारम्भ 01 अप्रैल, 2026 से हो चुका है। इस वर्ष गेहूं क्रय व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से गढ़वाल सम्भाग में 45 एवं कुमाऊं सम्भाग में 123 सहित कुल 168 राजकीय क्रय केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश के अधिकाधिक कृषकों को अपनी उपज के विक्रय हेतु सुलभ एवं सुगम सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुन्टल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों में अपनी उपज को राजकीय क्रय केन्द्रों पर विक्रय करने के प्रति उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक कृषक को उसकी उपज का उचित मूल्य समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो तथा क्रय प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। श्री आनन्द स्वरूप ने जानकारी दी कि वर्तमान तक स्मार्ट पीडीएस पोर्टल पर 1597 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है तथा 5852 कुन्टल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि राज्य में किसानों का भरोसा सरकारी क्रय व्यवस्था के प्रति निरंतर बढ़ रहा है और अधिकाधिक किसान इस व्यवस्था से जुड़ रहे हैं।

स्वरूप ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा क्रय प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने हेतु स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण, सत्यापन एवं भुगतान की व्यवस्था की गई है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो रही है और किसानों को सीधे लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सभी क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कृषकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी उपज का विक्रय निकटतम राजकीय क्रय केन्द्रों पर करें तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा एवं उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आढ़त बाजार–तहसील चौक रोड चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार, 21 करोड़ मुआवजा वितरण

उत्तराखंड में जनगणना ट्रेनिंग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दिल्ली-दून कॉरिडोर के बाद बढ़ेगा ट्रैफिक, तैयारी तेज

1905 हेल्पलाइन पर पेंडिंग शिकायतें जल्द निपटाने के निर्देश

TAGGED:Historic increase inwheat procurement target
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News- शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार: CM धामी ने 16 शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के बिना जीवन अधूरा….

News Desk News Desk September 5, 2025
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी से चीन को होगा नुकसान, भारत पर क्या असर पड़ेगा?…
कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी, अब बढ़ेगी एमपी में ठंड
तिरुपति मंदिर में भगदड़, पुलिस ने दर्ज की दो अलग-अलग एफआईआर, आलोचनाओं से घिरी चंद्रबाबू नायडू सरकार
चारधाम यात्रा: यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, गढ़वाल आयुक्त ने लिया ऐसा फैसला कि खुशी से झूम उठेंगे आप…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?