By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: नर्सिंग आंदोलन खत्म होने पर भाजपा ने जताया स्वागत, कांग्रेस पर युवाओं को भड़काने का आरोप
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Politics > Uttarakhand Politics > नर्सिंग आंदोलन खत्म होने पर भाजपा ने जताया स्वागत, कांग्रेस पर युवाओं को भड़काने का आरोप
Uttarakhand Politics

नर्सिंग आंदोलन खत्म होने पर भाजपा ने जताया स्वागत, कांग्रेस पर युवाओं को भड़काने का आरोप

Khabar 360 India Desk
Last updated: May 14, 2026 8:28 am
Khabar 360 India Desk Published May 14, 2026
Share
SHARE

देहरादून:

देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन के समाप्त होने पर भाजपा ने स्वागत जताते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस नेत्री द्वारा आंदोलन के दौरान स्वयं पर पेट्रोल डालने की घटना को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। भाजपा का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां आंदोलनकारी युवाओं को आत्मघाती कदम उठाने के लिए उकसाती हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा कि सरकार और आंदोलनकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त होना स्वागत योग्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही युवाओं के हित में इस पूरे मामले का समाधान निकालेंगे।

चमोली ने आंदोलनकारी युवाओं से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार और संगठन दोनों युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर और संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार संवाद के जरिए समाधान की दिशा में काम कर रही है।

इस दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। विनोद चमोली ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी का आंदोलन में अराजक भूमिका निभाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी नेत्री को आगे कर आंदोलनकारी युवाओं को आत्मदाह जैसे खतरनाक कदमों की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी नेता द्वारा खुद पर पेट्रोल डालना गलत संदेश देता है और इससे समाज में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भाजपा नेता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से अपील की कि वे अपनी पार्टी की नेताओं को इस तरह के कदम उठाने से रोकें और आंदोलन को सकारात्मक दिशा में ले जाएं।

चमोली ने कहा कि यदि कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत करना चाहती है तो मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री संवाद के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश हित में समाधान और संवाद का रास्ता ही सबसे बेहतर विकल्प है।

You Might Also Like

कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी बयानबाजी, हरदा को लेकर फिर तेज हुई सियासी चर्चाएं

156 दिन बाद उग्र हुआ नर्सिंग भर्ती आंदोलन, पानी की टंकी पर चढ़े अभ्यर्थी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष

देहरादून में भाजपा का सदस्यता अभियान तेज, कांग्रेस के कई नेता हुए शामिल

महिला आरक्षण पर भाजपा पर बरसीं सुप्रिया श्रीनेत, कहा—सरकार की मंशा साफ नहीं

CM धामी बोले—नारी सशक्तिकरण के प्रति केंद्र की मजबूत प्रतिबद्धता

TAGGED:accuses Congress of inciting youthBJP welcomes end of nursing strike
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

रात 9 बजे से पहले जो खा लेते है खाना उनमें कैंसर का खतरा कम

News Desk News Desk September 5, 2024
चारधाम यात्रा का शुभारंभ: बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत खुले, कपाट खुलते ही जयकारों से गूंज उठा बद्रीनाथ धाम, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब….
यूजेवीएन लिमिटेड के जल विद्युत गृहों द्वारा निगम की स्थापना के बाद का एक दिन का रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन।
पाकिस्तान में भी उठी मोदी जैसे नेता की मांग, पाक-अमेरिकी व्यापारी बना पीएम का फैन, जमकर की तारीफ…
Bihar News: BSRTC का सराहनीय कदम, पटना की पिंक बस सेवा में महिलाओं के लिए मासिक पास की सुविधा…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?