By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड शासन सख्त, जनगणना में बाधा डालने वालों पर मुकदमा तय
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > उत्तराखंड शासन सख्त, जनगणना में बाधा डालने वालों पर मुकदमा तय
Uttarakhand

उत्तराखंड शासन सख्त, जनगणना में बाधा डालने वालों पर मुकदमा तय

Khabar 360 India Desk
Last updated: May 20, 2026 10:26 am
Khabar 360 India Desk Published May 20, 2026
Share
SHARE
देहरादून:

Uttarakhand में जनगणना-2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य (HLO) में बाधा डालने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखंड ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए साफ कर दिया है कि यदि कोई व्यक्ति जनगणना कर्मचारियों को जानकारी देने से इनकार करता है, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करता है या कर्मचारियों के साथ असहयोग करता है, तो उसके खिलाफ जनगणना अधिनियम-1948 के तहत एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कई जिलों से सामने आई शिकायतें

बीते कुछ दिनों में देहरादून समेत राज्य के कई इलाकों से ऐसी शिकायतें सामने आई थीं, जहां जनगणना करने पहुंचे कर्मचारियों को लोगों के विरोध और अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों ने घरों के दरवाजे तक नहीं खोले, जबकि कुछ जगह कर्मचारियों को घंटों बाहर इंतजार करना पड़ा।

सबसे गंभीर मामले उन इलाकों से सामने आए जहां कर्मचारियों पर पालतू कुत्ते छोड़ दिए गए। कई कर्मचारी स्ट्रीट डॉग्स के हमलों का भी शिकार हुए। इन घटनाओं के बाद कर्मचारियों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

मकानों से मिटाए गए जनगणना नंबर

जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कई जगहों पर मकानों पर लिखे गए जनगणना नंबर तक मिटा दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इससे राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में अनावश्यक देरी हो रही है।

सरकार ने दिए सख्त निर्देश

शासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना अधिनियम-1948 के तहत प्रत्येक नागरिक का यह कानूनी दायित्व है कि वह सही जानकारी उपलब्ध कराए और सरकारी कार्य में सहयोग करे। अधिकारियों को पहले लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर सहयोग नहीं करता है तो उसके खिलाफ अधिनियम की धारा-11 के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

साथ ही संबंधित पुलिस थानों को भी ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विकास योजनाओं की नींव है जनगणना

विभाग का कहना है कि जनगणना केवल आंकड़ों की प्रक्रिया नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की आधारशिला है। जनसंख्या, आवास, संसाधन और सामाजिक ढांचे से जुड़े आंकड़ों के आधार पर ही सरकार योजनाएं और बजट तय करती है।

ऐसे में गलत जानकारी देना या सरकारी कार्य में बाधा डालना राज्य के विकास कार्यों को प्रभावित कर सकता है। यही वजह है कि अब प्रशासन जनगणना कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या बाधा को गंभीरता से लेते हुए सख्ती बरतने की तैयारी में है।

You Might Also Like

फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय खाते से निकाले ₹2 लाख! रुद्रप्रयाग के इंटर कॉलेज में वित्तीय घोटाले के आरोप

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी भूस्खलन, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया

देहरादून अस्पताल में AC ब्लास्ट से लगी आग, पुलिस ने जान जोखिम में डाल बचाए मरीज

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री धामी ने बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में प्रतिभाग किया

TAGGED:case decided against those obstructing censusUttarakhand government strict
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Nainital Rape Case : सीएम धामी ने पीड़िता के परिवार से वार्ता कर, दिलाया न्याय का भरोसा, सख्त कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश…

News Desk News Desk May 3, 2025
ऋषिकेश में जन सेवा केंद्र पर जिला प्रशासन ने लगाया ताला, किया सील
हमास के बाद अब हिजबुल्लाह पर भी रेडी हो गया प्लान, बेंजामिन नेतन्याहू के मन में क्या छिपा…
सूचना विभाग में हर शनिवार रहेगा “नो व्हीकल डे”, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने की पहल
पतंजलि के इस प्रोडक्ट में है मछली का अर्क? शाकाहारी बता बेचा जा रहा; ऐक्शन में कोर्ट…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?