By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: देहरादून महायोजना-2041 पर 6 से 21 जुलाई तक सेक्टरवार जनसुनवाई
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > देहरादून महायोजना-2041 पर 6 से 21 जुलाई तक सेक्टरवार जनसुनवाई
Uttarakhand

देहरादून महायोजना-2041 पर 6 से 21 जुलाई तक सेक्टरवार जनसुनवाई

Khabar 360 India Desk
Last updated: June 23, 2026 8:28 am
Khabar 360 India Desk Published June 23, 2026
Share
SHARE

देहरादून महायोजना-2041 को अंतिम रूप देने की तैयारी, 6 जुलाई से 12 सेक्टरों में होगी जनसुनवाई

देहरादून। राजधानी के भविष्य के विकास की दिशा तय करने वाली महायोजना-2041 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में अब आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने महायोजना के प्रारूप पर प्राप्त सुझावों और आपत्तियों के निस्तारण के लिए सेक्टरवार जनसुनवाई कार्यक्रम जारी कर दिया है।

एमडीडीए की ओर से 6 जुलाई से 21 जुलाई तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के नागरिक, भू-स्वामी, सामाजिक संस्थाएं और अन्य हितधारक महायोजना को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशन में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आवासीय विकास, यातायात व्यवस्था, हरित क्षेत्र, व्यावसायिक गतिविधियां, औद्योगिक विस्तार और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर सुझाव लिए जाएंगे। प्राप्त सुझावों का परीक्षण करने के बाद आवश्यकतानुसार महायोजना में संशोधन किया जाएगा।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून के संतुलित, सुव्यवस्थित और दीर्घकालिक विकास के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपने क्षेत्र की निर्धारित तिथि पर पहुंचकर विकास योजना को अधिक प्रभावी बनाने में सहयोग करने की अपील की।

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि जनसुनवाई को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक स्थल पर अधिकारियों की टीम मौजूद रहेगी, जो लोगों के सुझावों और आपत्तियों को विधिवत दर्ज करेगी।

सेक्टरवार जनसुनवाई कार्यक्रम

  • 6 जुलाई: सेक्टर-1, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अजबपुर खुर्द
  • 7 जुलाई: सेक्टर-2, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी
  • 8 जुलाई: सेक्टर-3, दून यूनिवर्सिटी परिसर
  • 9 जुलाई: सेक्टर-4, नगर निगम टाउन हॉल
  • 10 जुलाई: सेक्टर-5, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज
  • 13 जुलाई: सेक्टर-6, आईटीआई पार्क
  • 14 जुलाई: सेक्टर-7, डीआईटी यूनिवर्सिटी, रायपुर रोड
  • 15 जुलाई: सेक्टर-8, सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजपुर रोड
  • 17 जुलाई: सेक्टर-9, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी विद्यालय
  • 18 जुलाई: सेक्टर-10, तहसील देहरादून मिनी टाउन हॉल
  • 20 जुलाई: सेक्टर-11, पॉलीटेक्निक भवन, सुधोवाला
  • 21 जुलाई: सेक्टर-12, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट, चंद्रबनी रोड

सभी जनसुनवाई कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

You Might Also Like

फायर सेफ्टी पर सख्ती, डीएम करेंगे भवनों और संवेदनशील क्षेत्रों का सर्वे

धर्मावाला टोल पर फास्टैग विवाद में कर्मी पर हमला, सिर पर मशीन से वार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

डेटा आधारित सुशासन पर जोर, विभागों में नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश

कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष जांच का फैसला, दोनों मामलों की विवेचना हरिद्वार ट्रांसफर

TAGGED:on the Dehradun Master Plan-2041 from July 6 to July 21.Sector-wise public hearings
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Badrinath Dham Opening Date 2025: बदरीनाथ धाम खुलने को तैयार, इस दिन भक्तों को मिलेंगे बाबा बदरी विशाल के दर्शन, जानें समय और तारीख ?

News Desk News Desk May 2, 2025
नैनीताल पुलिस अश्व दल में शामिल अश्व रूबी ने 14 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए संत समाज हरसंभव प्रयास करे : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु
सुप्रीम कोर्ट का जाति जनगणना पर सुनवाई से इनकार
रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?