By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: हरिद्वार में नकली नोट गिरोह का बड़ा खुलासा, पंजाब से गिरफ्तार हुए दो मास्टरमाइंड; अब तक 6 आरोपी दबोचे
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > हरिद्वार में नकली नोट गिरोह का बड़ा खुलासा, पंजाब से गिरफ्तार हुए दो मास्टरमाइंड; अब तक 6 आरोपी दबोचे
crimeUttarakhand

हरिद्वार में नकली नोट गिरोह का बड़ा खुलासा, पंजाब से गिरफ्तार हुए दो मास्टरमाइंड; अब तक 6 आरोपी दबोचे

Khabar 360 India Desk
Last updated: July 12, 2026 10:43 am
Khabar 360 India Desk Published July 12, 2026
Share
SHARE

ढाबे और कपड़ों के कारोबार की आड़ में छापते थे नकली नोट • ₹50 हजार के बदले देते थे ₹1 लाख की जाली करेंसी • प्रिंटर, कार और नकली नोट बरामद

Contents
पीसीआर में पूछताछ से खुला राजकारोबार की आड़ में चल रहा था जाली नोटों का खेलजेल में हुई दोस्ती, वहीं बनी साजिशजांच जारी, नेटवर्क की तलाश

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरोह के दो मास्टरमाइंडों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले चार आरोपियों को हरिद्वार में नकली नोट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब तक इस मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली नोट, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और एक कार बरामद की गई है।

मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि 6 जुलाई को नगर कोतवाली पुलिस ने सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया था। इनके पास से ₹500 के 84,500 रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी हरिद्वार में करीब 10 हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चला चुके थे। इसके बाद चारों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया था।

पीसीआर में पूछताछ से खुला राज

10 जुलाई को न्यायिक अभिरक्षा में बंद टिंकू और सुमित को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान गिरोह के दो अन्य मुख्य आरोपियों पवन कुमार और सुखबीर सिंह के नाम सामने आए। पुलिस टीम तत्काल पंजाब रवाना हुई और पठानकोट हाईवे स्थित बापू दा ढाबा के पास दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पवन कुमार के पास से ₹5 हजार तथा सुखबीर सिंह के कब्जे से ₹1 लाख के नकली नोट बरामद किए। इसके अलावा नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और एक कार भी जब्त की गई।

कारोबार की आड़ में चल रहा था जाली नोटों का खेल

पूछताछ में खुलासा हुआ कि पवन कुमार पेशे से ढाबा संचालक है, जबकि सुखबीर सिंह कपड़ों का कारोबार करता है। दोनों अपने वैध व्यवसाय की आड़ में नकली नोटों का नेटवर्क चला रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी ₹50 हजार असली नकदी के बदले ₹1 लाख के नकली नोट उपलब्ध कराते थे और इसी तरीके से मोटा मुनाफा कमाते थे।

जेल में हुई दोस्ती, वहीं बनी साजिश

एसपी सिटी के अनुसार, सुखबीर सिंह वर्ष 2020 में बैंक फ्रॉड और वर्ष 2024 में जाली करेंसी रखने के मामले में पंजाब की बटाला जेल जा चुका है। वहीं पवन कुमार वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल गया था। जेल में दोनों की दोस्ती हुई और वहीं नकली नोट तैयार कर अवैध कमाई करने की योजना बनाई गई।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी उच्च गुणवत्ता वाले कागज पर प्रिंटर से नोट छापते थे। नोटों को असली जैसा दिखाने के लिए उन्हें धूप और धूल-मिट्टी में रखा जाता था, ताकि वे पुराने और प्रचलन में रहे नोटों जैसे दिखाई दें और आसानी से पहचान में न आएं।

जांच जारी, नेटवर्क की तलाश

एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और संभावित नेटवर्क की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अब तक कितनी मात्रा में नकली नोट बाजार में खपाए जा चुके हैं और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।

You Might Also Like

रुद्रपुर में महिला उत्पीड़न और किशोरी गुमशुदगी से मचा हड़कंप, दो मामलों की जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘‘लोक संवर्धन पर्व’’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री को मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री से पूर्व विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट, सर्वाधिक कार्यकाल के लिए दी बधाई

AI और हनी ट्रैप से बढ़ा खतरा: ITBP ने जवानों के लिए शुरू किया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

TAGGED:currency racket in Haridwar; two masterminds arrested in Punjab; six accused apprehended so far.Major breakthrough regarding a counterfeit
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य…

News Desk News Desk October 29, 2024
ऑपरेशन ‘प्रहार’: STF ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा
कंजाबाग तिराहे पर जल्द लहराएगा राष्ट्रीय ध्वज: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया भूमिपूजन, कहा- राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है…
गड्ढे से बचने की कोशिश में ट्रक नहर में गिरा……7 लोगों की मौत
सुप्रीम कोर्ट की वैवाहिक विवाद मामलों में जमानत शर्तों पर अहम टिप्पणी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?