By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में मौसम का कहर: रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक, सीएम धामी ने दिए 24×7 हाई अलर्ट के निर्देश
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > उत्तराखंड में मौसम का कहर: रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक, सीएम धामी ने दिए 24×7 हाई अलर्ट के निर्देश
Uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम का कहर: रेड अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक, सीएम धामी ने दिए 24×7 हाई अलर्ट के निर्देश

Khabar 360 India Desk
Last updated: July 20, 2026 9:05 am
Khabar 360 India Desk Published July 20, 2026
Share
SHARE

भारी बारिश, भूस्खलन और उफनती नदियों को देखते हुए प्रशासन हाई अलर्ट पर; संवेदनशील क्षेत्रों में राहत-बचाव दल तैनात

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी वर्षा और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर राज्य सरकार ने व्यापक एहतियाती कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को प्रदेशभर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी भारी बारिश, भूस्खलन, जलभराव या सड़क अवरुद्ध होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो, वहां प्रशासन तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करे। राहत एवं बचाव दल पूरी तरह तैयार रहें और प्रभावित लोगों को समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक सेवाओं की प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र बहाली के निर्देश भी दिए।

चारधाम यात्रा एहतियातन रोकी गई

प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा और चारधाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए सोमवार को एहतियात के तौर पर चारधाम यात्रा का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। गढ़वाल आयुक्त ने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मार्गों पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही आगे की यात्रा कराई जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। मौसम और मार्ग की स्थिति सामान्य होने पर यात्रा पुनः शुरू की जाएगी।

रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में विशेष सतर्कता

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) पहुंचकर प्रदेशभर की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार में रेड अलर्ट, जबकि उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और ऊधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी है।

सभी जिलाधिकारियों को जिला एवं तहसील स्तर के आपदा नियंत्रण कक्ष पूरी तरह सक्रिय रखने, राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

सड़क, बिजली और संचार सेवाओं पर विशेष फोकस

लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, बीआरओ और अन्य कार्यदायी संस्थाओं को राष्ट्रीय एवं ग्रामीण सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी, पोकलेन मशीनें, डंपर और प्रशिक्षित मानवबल की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित की जा रही है, ताकि मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल बहाली की जा सके।

साथ ही जल संस्थान, ऊर्जा, स्वास्थ्य, पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

संतला देवी क्षेत्र में नदी में फंसे लोगों को बचाने पहुंची SDRF

इसी बीच देहरादून के संतला देवी मंदिर क्षेत्र में नदी के बीच बने टापू पर चार से पांच लोगों के फंसने की सूचना मिलने पर जिला आपदा परिचालन केंद्र ने तत्काल एसडीआरएफ और कैंट थाना पुलिस की टीम को मौके पर रवाना किया। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

प्रदेशवासियों और यात्रियों से अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रदेशवासियों एवं चारधाम यात्रियों से मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने का आग्रह किया गया है। राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह मुस्तैद हैं।

You Might Also Like

मंदिर समिति विवाद गरमाया: हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस पर जांच प्रभावित करने का लगाया आरोप

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, यात्रा मार्ग पर 24 घंटे मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

हरिद्वार डबल मर्डर मिस्ट्री: पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं के शव जंगल में दफन मिले, मुख्य पुजारी समेत कई संदिग्ध फरार

भारी बारिश का असर: देहरादून-मसूरी मार्ग क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने अगले आदेश तक यातायात किया बंद

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश

TAGGED:amid 'Red Alert'; CM Dhami orders 24x7 high alert.Weather havoc in Uttarakhand: Char Dham Yatra temporarily suspended
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर से बाल-बाल बचे, एफएए ने दिए जांच के आदेश

News Desk News Desk December 31, 2024
तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के एसडीओ अनिल जोशी ने किया हाथी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
CM धामी का बड़ा कदम: मेडिकल कॉलेजों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्ति
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 27 सितंबर को, 151 केंद्रों पर होंगी दो पालियों में परीक्षाएँ
बॉलीवुड के जबरा फैन निकले इस देश के राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू से मिल खोला बड़ा राज…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?