By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: अल्मोड़ा में बारिश का कहर: मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > अल्मोड़ा में बारिश का कहर: मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Uttarakhand

अल्मोड़ा में बारिश का कहर: मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 1, 2026 11:51 am
Khabar 360 India Desk Published September 1, 2026
Share
SHARE

वडयूड़ा गांव में तड़के हादसा, मलबे में दबे मां-बेटी और बेटे के शव बरामद; सड़क बंद होने पर 3 किमी पैदल पहुंचे SDRF जवान

अल्मोड़ा, 1 सितंबर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार तड़के सोमेश्वर थाना क्षेत्र के वडयूड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक आवासीय मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के दौरान मकान के मलबे में एक ही परिवार के तीन सदस्य दब गए। सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तीनों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।

Contents
वडयूड़ा गांव में तड़के हादसा, मलबे में दबे मां-बेटी और बेटे के शव बरामद; सड़क बंद होने पर 3 किमी पैदल पहुंचे SDRF जवानमलबे के कारण रास्ता हुआ बंद, पैदल पहुंचे जवानएक-एक कर बरामद किए तीन शवपरिवार का एक सदस्य सुरक्षितलगातार बारिश से बढ़ी चिंता

मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (42), उनकी बेटी कल्पना आर्या (19) और बेटे मनीष कुमार (18) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मलबे के कारण रास्ता हुआ बंद, पैदल पहुंचे जवान

हादसे की सूचना मिलते ही पोस्ट सरियापानी से उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर पहले सड़क पर मलबा आने के कारण मार्ग बंद था। ऐसे में SDRF जवानों ने करीब तीन किलोमीटर का रास्ता पैदल तय कर गांव तक पहुंच बनाई।

मौके पर पहुंचकर SDRF ने स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और फायर सर्विस के साथ समन्वय करते हुए मलबे में दबे लोगों की तलाश शुरू की।

एक-एक कर बरामद किए तीन शव

सघन सर्च अभियान के दौरान SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रेमा देवी, कल्पना आर्या और मनीष कुमार के शव मलबे से बरामद किए। आवश्यक कार्रवाई के लिए तीनों शव जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए।

परिवार का एक सदस्य सुरक्षित

हादसे के दौरान परिवार का एक अन्य सदस्य गुलाब राम मकान के बाहर स्थित कमरे में सो रहा था। मकान गिरने के दौरान वह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।

लगातार बारिश से बढ़ी चिंता

घटना के बाद वडयूड़ा गांव में शोक का माहौल है। क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल के अनुसार, तीनों शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन की टीम मृतकों के परिजनों से संपर्क कर आवश्यक सहायता और अन्य कार्रवाई कर रही है।

You Might Also Like

देहरादून : बारिश के तेज बहाव में बही कार, दो की मौत; युवती सुरक्षित बरामद

खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

खटीमा गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि’

सीएम धामी की पहल, 8 वर्षीय देव का होगा निःशुल्क इलाज; सरकार उठाएगी पूरा खर्च

बनबसा में सीएम धामी का युवाओं से संवाद, ड्रग फ्री उत्तराखंड से विकसित भारत 2047 तक का संदेश

TAGGED:of the same family die after house collapses.Rain havoc in Almora: Three members
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
News

पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे, 3 हजार 800 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

News Desk News Desk April 11, 2025
दिल्ली चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने रेस्तरां में लोगों को खाने पर मिलेगी छूट
एलन मस्क का बड़ा बयान: एच-1 बी वीजा कार्यक्रम को लेकर किया बड़ा ऐलान
चारधाम यात्रा: सुरक्षा मजबूत करने में NDMA साथ
तकनीकी युग में भी हमारी परंपराएं जीवित, महोत्सव इसका प्रमाण — मुख्यमंत्री धामी

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?