By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: नैनीताल में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 18 मरीज पॉजिटिव; चार की मौत
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Health > नैनीताल में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 18 मरीज पॉजिटिव; चार की मौत
HealthUttarakhand

नैनीताल में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 18 मरीज पॉजिटिव; चार की मौत

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 15, 2026 10:44 am
Khabar 360 India Desk Published September 15, 2026
Share
SHARE

जिले में अब तक 127 सैंपल की जांच, अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया; ऑक्सीजन बेड किए गए रिजर्व

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले लगातार सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले में अब तक 127 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 18 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण के चलते अब तक चार मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Contents
जिले में अब तक 127 सैंपल की जांच, अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया; ऑक्सीजन बेड किए गए रिजर्वचार मरीजों की हो चुकी मौतलंबे समय तक लक्षण रहने पर कराएं जांच

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पॉजिटिव मिले मरीजों में अधिकांश नैनीताल जिले से हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत अन्य जिलों के मरीज भी नैनीताल के अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। दो संक्रमित मरीज दूसरे राज्यों से भी बताए गए हैं। सभी मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार अलग-अलग अस्पतालों में इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

चार मरीजों की हो चुकी मौत

नैनीताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के अनुसार, जिले में स्वाइन फ्लू से अब तक चार मरीजों की मौत हुई है। इनमें दो मरीज नैनीताल जिले के थे, जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ के एक-एक मरीज की भी संक्रमण के चलते मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की स्थिति को देखते हुए अस्पतालों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड रिजर्व रखे गए हैं, ताकि गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

लंबे समय तक लक्षण रहने पर कराएं जांच

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से स्वाइन फ्लू को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक खांसी, बुखार, जुकाम या अन्य संबंधित लक्षण बने रहते हैं तो इसे सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि सात दिन से अधिक समय तक लक्षण बने रहने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग फिलहाल संक्रमित मरीजों की निगरानी, उपचार और संक्रमण की समय पर पहचान पर विशेष ध्यान दे रहा है।

You Might Also Like

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

हरिद्वार : शांतरशाह मार्ग पर बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश फरार

हिंदी को विज्ञान, तकनीक और डिजिटल दुनिया की मजबूत भाषा बनाना होगा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री का निर्देश: प्रदेश की सभी सड़कें जल्द हों गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सड़क मार्ग से खुद करेंगे निरीक्षण

आपदा प्रबंधन में अग्निशमन विभाग की अहम भूमिका, 21 प्रशिक्षुओं को मिला आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम का प्रशिक्षण

TAGGED:four dead.Swine flu risk rises in Nainital; 18 patients test positive
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

जम्मू के रियासी में आतंकी हमले की साजिश, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी

News Desk News Desk September 21, 2024
अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने गंवाई शुरुआती बढ़त…
केरल में निपाह का प्रकोप
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार, पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
09 एवं 10 जुलाई को प्रदेश के कई जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना, प्रशासन अलर्ट

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?