By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, 557 मरीज मिले
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Health > उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, 557 मरीज मिले
HealthUttarakhand

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, 557 मरीज मिले

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 18, 2026 12:36 pm
Khabar 360 India Desk Published September 18, 2026
Share
SHARE

472 मरीज स्वस्थ, 83 का इलाज जारी; अब तक दो की मौत, 24 घंटे में 24 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में बदलते मौसम के बीच मौसमी बीमारियों के साथ स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अब तक 557 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 472 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 83 मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण से अब तक दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

Contents
472 मरीज स्वस्थ, 83 का इलाज जारी; अब तक दो की मौत, 24 घंटे में 24 नए मामले61 से 70 वर्ष आयु वर्ग में सबसे अधिक मामले1572 सैंपल की जांचकोरोना और डेंगू के मामले भी बढ़ेये हैं स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणअस्पतालों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 24 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 12 मामले देहरादून और 12 अन्य जिलों से हैं। बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार छोटे बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण के मामले अधिक सामने आ रहे हैं।

61 से 70 वर्ष आयु वर्ग में सबसे अधिक मामले

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 557 संक्रमित मरीजों में 1 से 10 वर्ष के 88 बच्चे, 11 से 20 वर्ष के 47, 21 से 30 वर्ष के 62, 31 से 40 वर्ष के 50, 41 से 50 वर्ष के 54, 51 से 60 वर्ष के 87, 61 से 70 वर्ष के 94, 71 से 80 वर्ष के 61 तथा 81 से 100 वर्ष आयु वर्ग के 14 मरीज शामिल हैं।

लिंगवार आंकड़ों में 298 पुरुष और 259 महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं।

1572 सैंपल की जांच

स्वाइन फ्लू की जांच के लिए अब तक प्रदेश में 1,572 सैंपल लिए गए हैं। इनमें देहरादून के 370 और अन्य जिलों के 187 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मरीजों की जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना और डेंगू के मामले भी बढ़े

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए अब तक 787 सैंपल लिए गए, जिनमें 53 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें 26 देहरादून और 27 अन्य जिलों के मरीज हैं। वहीं, डेंगू की जांच के लिए करीब 30,606 सैंपल लिए गए, जिनमें 184 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 86 मरीज देहरादून और 98 अन्य जिलों के हैं। डेंगू संक्रमितों में 158 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26 का उपचार जारी है।

ये हैं स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण

स्वाइन फ्लू में अचानक तेज बुखार, ठंड लगना, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक थकान, नाक बहना या बंद होना और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण हो सकते हैं। बच्चों में कुछ मामलों में उल्टी और दस्त की शिकायत भी हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से हाथों की नियमित सफाई, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का इस्तेमाल, खांसी-छींक के दौरान सावधानी और लक्षण होने पर दूसरों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। पर्याप्त आराम और तरल पदार्थ लेने के साथ चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेने को कहा गया है।

अस्पतालों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

देहरादून के सीएमओ मनोज शर्मा ने बताया कि सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में आने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच, उपचार और उनकी स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है। फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी होने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

You Might Also Like

देहरादून के छह इलाकों के एटीएम से 5.61 लाख की अवैध निकासी

गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से सनसनी

उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण

1320 मेगावाट बिजली खरीद पर प्रमुख सचिव का स्पष्टीकरण, कहा-नियमों और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया का हुआ पालन

TAGGED:557 cases detected.Rising swine flu outbreak in Uttarakhand;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
crimeUttarakhand

बुटीक बना नशा तस्करी का अड्डा, कुमाऊं पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk May 10, 2026
Uttarakhand News: लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी नंदा राजजात यात्रा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
इंस्पेक्टर-दारोगा सहित 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर हुआ बड़ा एक्शन
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का उद्घाटन, लोकसंस्कृति और जैविक उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच….
तुर्किये की संसद में चले लात- घूंसे, दो सांसदों की जान पर आ गई बात…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?