By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > crime > लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
crimeUttarakhand

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Khabar 360 India Desk
Last updated: September 21, 2026 11:48 am
Khabar 360 India Desk Published September 21, 2026
Share
SHARE

हरिद्वार: रोशनाबाद जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिडकुल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस जांच में आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कोई संबंध सामने नहीं आया है।

Contents
जेल में बंद महिला से पूछताछ को लेकर था नाराजलॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध नहीं

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस मुख्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 11 सितंबर को जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्या ने सिडकुल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके मोबाइल पर अभद्र और धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं। इनमें लॉरेंस बिश्नोई के नाम से जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। सोमवार को पुलिस ने सूर्य नगर के पास चेकिंग के दौरान हिमांशु चोढा पुत्र श्याम लाल चोढा को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से लुधियाना, पंजाब का रहने वाला है और वर्तमान में आईडीपीएल, देहरादून में रह रहा था।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।

जेल में बंद महिला से पूछताछ को लेकर था नाराज

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जेल में बंद एक महिला को वह अपनी कथित पत्नी बताता है। महिला से मुलाकात के दौरान जेल स्टाफ द्वारा की गई पूछताछ को लेकर वह नाराज था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दावा किया कि महिला ने उसे जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने के लिए उकसाया और उनका मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया।

इसके बाद आरोपी ने लुधियाना जाकर अपने आधार कार्ड से लिए गए नए मोबाइल नंबर के जरिए जेल अधीक्षक को धमकी भरे संदेश भेजे। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह तमंचा और कारतूस लेकर लुधियाना से हरिद्वार पहुंचा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जेल अधीक्षक को डराने के इरादे से जेल की ओर जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही सिडकुल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध नहीं

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और अपनी पहली पत्नी व परिजनों से अलग रहता है। वह जेल में बंद महिला को अपनी दूसरी पत्नी बताता है। पुलिस के अनुसार, धमकी प्रकरण में महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार आरोपी का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कोई संबंध सामने नहीं आया है। आरोपी के खिलाफ देहरादून के रायवाला थाने में मानव तस्करी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।

You Might Also Like

सीमा चौकियों पर अब नहीं सताएगा पानी का संकट, 9 जगहों पर होगी बोरिंग

क्लेमेंटटाउन में पत्नी की गोली मारकर हत्या, कंट्रोल रूम को फोन कर पति फरार

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में 51 रोपवे का जाल, 160 किमी लंबा नेटवर्क से जुड़ेंगे धार्मिक-पर्यटन स्थल

देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री

TAGGED:accused arrested with a country-made pistol and cartridges.Jail superintendent threatened in the name of Lawrence Bishnoi;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
EducationUttarakhand

बच्चों की राज्य स्तर पर सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बाल विधानसभा निभा रही बड़ी भूमिका-रेखा आर्या

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk June 13, 2024
UP वालों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने दिया एक नवंबर की छुट्टी का तोहफा
सुप्रीम कोर्ट का फैसला: 2016 के बच्चे के यौन उत्पीड़न और हत्या मामले में मौत की सजा रद्द, फिर सुनाई 25 साल की सजा
Winnende Wedden Op Volleybal Wedstrijden
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने जन्मस्थल पहुंचकर हुई भावुक 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?