By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं को AI से जोड़ने की पहल, सीएम धामी ने लॉन्च किया वॉइस पोर्टल
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं को AI से जोड़ने की पहल, सीएम धामी ने लॉन्च किया वॉइस पोर्टल
Uttarakhand

गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं को AI से जोड़ने की पहल, सीएम धामी ने लॉन्च किया वॉइस पोर्टल

Khabar 360 India Desk
Last updated: October 22, 2026 8:13 am
Khabar 360 India Desk Published October 22, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री की कुमाऊंनी वॉइस क्लिप से अभियान की शुरुआत, लोकभाषाओं के संरक्षण और डिजिटल इस्तेमाल को मिलेगा बढ़ावा

Contents
स्थानीय भाषा में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोरअलग-अलग उच्चारण भी होंगे डिजिटल संग्रह का हिस्सालोकगीतों और जागर परंपरा की मौलिकता बनाए रखने पर जोर

देहरादून। उत्तराखंड की लोकभाषाओं गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में पहल शुरू की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में एआई स्ट्रैटेजिक इंजीनियरिंग (AiSE) फाउंडेशन की ‘भाषा AI’ पहल के तहत तीनों लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ किया। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री की कुमाऊंनी भाषा में रिकॉर्ड की गई वॉइस क्लिप के साथ हुई। इस पहल का उद्देश्य लोकभाषाओं के शब्दों और आवाजों का डिजिटल संग्रह तैयार कर भविष्य में AI आधारित तकनीक के माध्यम से इन भाषाओं में संवाद को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बोली-भाषाएं हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड की क्षेत्रीय भाषाओं को भी तकनीक के अनुरूप विकसित करना होगा, ताकि प्रदेश की समृद्ध भाषाई विरासत को व्यापक पहचान मिल सके।

स्थानीय भाषा में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोग भी अपनी स्थानीय बोली में सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें और अपनी समस्याएं आसानी से सरकार तक पहुंचा सकें। इसके लिए AI तकनीक का स्थानीय भाषाओं को सही ढंग से समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल शब्दों का संग्रह पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके सही उच्चारण और बोलने की शैली को भी डिजिटल रूप से दर्ज करना होगा। इससे AI स्थानीय भाषाओं को बेहतर तरीके से समझ सकेगा और लोगों को उनकी अपनी बोली में जानकारी उपलब्ध कराने की संभावनाएं बढ़ेंगी।

अलग-अलग उच्चारण भी होंगे डिजिटल संग्रह का हिस्सा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में एक ही शब्द का उच्चारण अलग-अलग तरीके से किया जाता है। ऐसे में वॉइस कलेक्शन पोर्टल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के शब्दों, उच्चारणों और बोलने की शैलियों को संकलित करना महत्वपूर्ण है। इससे AI प्रणालियों को स्थानीय भाषाओं की विविधता समझने में मदद मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल लोकभाषाओं को संरक्षित करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, लोककला और परंपराओं से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

लोकगीतों और जागर परंपरा की मौलिकता बनाए रखने पर जोर

इस अवसर पर पद्मश्री लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने कहा कि उत्तराखंड की लोकभाषाओं में लोकजीवन, लोकगीतों, जागर और सांस्कृतिक परंपराओं की समृद्ध विरासत समाहित है। उन्होंने बताया कि जागर अकादमी इस पहल में स्थानीय भाषाओं के सही उच्चारण और उनकी मौलिकता को बनाए रखने के लिए सहयोग करेगी।

AiSE फाउंडेशन के संस्थापक सचिदानंद सेमवाल ने बताया कि ‘भाषा AI’ पहल के तहत गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी भाषाओं के शब्दों और आवाजों का संग्रह तैयार किया जा रहा है। इसका लक्ष्य भविष्य में AI आधारित तकनीक को इन लोकभाषाओं में संवाद करने में सक्षम बनाना है।

कार्यक्रम में शक्ति प्रसाद भट्ट, गजेंद्र नौटियाल, अनिरुद्ध रैथवान, निधि सेमवाल, अनिल गोदियाल, डॉ. जे.के. पांडे और देव रतूड़ी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

चकराता के वायरल ऑडियो मामले में FIR, विधायक प्रीतम सिंह के भाई समेत दो पर धमकी देने का आरोप

किच्छा में STF की बड़ी कार्रवाई, 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देहरादून से मसूरी तक FDA की छापेमारी, मिठाई और पनीर समेत आठ खाद्य नमूने जांच को भेजे

रामनगर में किन्नर समाज के गुरु-चेली के बीच संपत्ति विवाद, मारपीट और धमकी के आरोप

उत्तराखंड में पत्रकारों के कल्याण के लिए बड़ा फैसला, चार दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख रुपये

TAGGED:and Jaunsari languages ​​with AI;CM Dhami launches a voice portal.Initiative to integrate GarhwaliKumaoni
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

केंद्र सरकार ने दिया तोहफा : ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत ऋषिकेश में बनेगा राफ्टिंग बेस स्टेशन, सीएम धामी ने जताया आभार….

News Desk News Desk April 25, 2025
असम समेत पूर्वोत्तर में महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.8 रही तीव्रता
जापान की समुद्री सीमा में घुसा चीनी जहाज, टोकियो ने कार्रवाई के लिए विमानों और युद्धपोतों को भेजा
कैबिनेट का बड़ा निर्णय: पहाड़ों में खेती को बढ़ावा और पलायन रोकने के लिए नई चकबंदी नीति 2026 मंजूर
जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – मुख्यमंत्री

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?