By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: करवा चौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी की सौगात, 29 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > करवा चौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी की सौगात, 29 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Uttarakhand

करवा चौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी की सौगात, 29 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Khabar 360 India Desk
Last updated: October 28, 2026 10:24 am
Khabar 360 India Desk Published October 28, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को मिलेगी छुट्टी

Contents
महिलाओं की आस्था और परंपराओं का सम्मान: मुख्यमंत्रीकरवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनकमेहंदी और सजने-संवरने की तैयारियों में जुटीं महिलाएं

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश की महिला कर्मचारियों को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को महिला कार्मिकों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले से करवा चौथ मनाने वाली महिला कर्मचारियों को पर्व की तैयारियों और व्रत के आयोजन के लिए राहत मिलेगी।

जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश दिया जाएगा।

महिलाओं की आस्था और परंपराओं का सम्मान: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाएं भी मजबूत हों। करवा चौथ जैसे त्योहार परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को सशक्त करते हैं।

करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व को लेकर प्रदेशभर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं कपड़ों, आभूषणों, सौंदर्य प्रसाधनों और पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं। बाजारों में कपड़ा, सर्राफा, कॉस्मेटिक और मनिहारी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।

हरिद्वार जिले के लक्सर शहर में भी करवा चौथ को लेकर खासा उत्साह है। बाजारों के साथ-साथ ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई है। कई महिलाएं मेहंदी, फेशियल और मेकअप के लिए तीन से चार दिन पहले ही बुकिंग करा रही हैं।

मेहंदी और सजने-संवरने की तैयारियों में जुटीं महिलाएं

ब्यूटी पार्लर संचालकों के मुताबिक, करवा चौथ के मौके पर मेहंदी लगवाने को लेकर महिलाओं में खास उत्साह है। महिलाएं हाथों और पैरों पर मेहंदी लगवा रही हैं और पर्व के लिए विशेष तैयारियां कर रही हैं।

लक्सर में ब्यूटी पार्लर पहुंचीं महिला आरती गोयल ने बताया कि उन्हें करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि यह सुहागिन महिलाओं के पसंदीदा त्योहारों में से एक है, जिसे वे उत्साह और खुशी के साथ मनाती हैं।

You Might Also Like

उत्तराखंड की रोशनी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते दो पदक, 5 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर

गैरसैंण में 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तराखंड में 12 नवंबर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण, 12,543 मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी

गैरसैंण में विकास का बड़ा खाका: 7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट में किसान, स्वास्थ्य-शिक्षा और कुंभ पर जोर, रामगंगा बांध को भी मंजूरी

गैरसैंण में पहली बार एक साल में दो विधानसभा सत्र, 7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट से विकास को मिलेगी गति

TAGGED:A gift of leave for female employees in Uttarakhand on Karwa Chauth;October 29 to be a public holiday.
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

19 नवंबर को PM मोदी 10 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त

News Desk News Desk November 17, 2025
भारत ने कनाडा में बंद किए वाणिज्य दूतावास
Chardham Yatra 2025 : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चरम पर, श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख के पार, केदारनाथ में सबसे ज्यादा हुई मौत, ये है वजह….
साउथ ईस्ट एशिया में पैदल यात्री और दो पहिया वाहन वाले ज्यादा हो रहे हादसों का शिकार
चक्रवात असना: अरब सागर में दबाव ने बदला रुख, गुजरात में मगरमच्छों का बाहर आना शुरू

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?