By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: एंबुलेंस के इंतजार में तीन घंटे तड़पता रहा मरीज, अल्मोड़ा ले जाते समय रास्ते में मौत; विरोध में कपकोट बाजार बंद
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > एंबुलेंस के इंतजार में तीन घंटे तड़पता रहा मरीज, अल्मोड़ा ले जाते समय रास्ते में मौत; विरोध में कपकोट बाजार बंद
Uttarakhand

एंबुलेंस के इंतजार में तीन घंटे तड़पता रहा मरीज, अल्मोड़ा ले जाते समय रास्ते में मौत; विरोध में कपकोट बाजार बंद

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 13, 2026 9:29 am
Khabar 360 India Desk Published November 13, 2026
Share
SHARE

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की गंभीर तस्वीर सामने आई है। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचे 50 वर्षीय रमेश चंद्र तिरुवा को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन उन्हें समय पर एंबुलेंस नहीं मिल सकी। परिजनों को करीब तीन घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद अल्मोड़ा ले जाते समय कोसी के पास एंबुलेंस में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कपकोट क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति नाराजगी जताई।

जानकारी के अनुसार, कपकोट तहसील रोड पर जनरल स्टोर चलाने वाले रमेश चंद्र तिरुवा बुधवार को रोजाना की तरह दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए अल्मोड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान मरीज को अल्मोड़ा ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने में काफी समय लग गया।

तीन घंटे इंतजार के बाद मिली एंबुलेंस

पूर्व सभासद तनुज तिरुवा के अनुसार, मरीज को अल्मोड़ा ले जाने के लिए समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई। परिजनों को करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आखिरकार एंबुलेंस मिलने के बाद शाम करीब साढ़े छह बजे रमेश को लेकर रवाना हुए, लेकिन कोसी के पास पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

108 एंबुलेंस सेवा के बागेश्वर जिला प्रभारी सौरव कठायत ने बताया कि जिले में कुल 10 एंबुलेंस संचालित हैं, जिनमें से दो खराब होने के कारण खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि खराब वाहनों की मरम्मत कराई जाएगी। जिला मुख्यालय में उस समय एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी, इसलिए बनलेख से वाहन मंगाना पड़ा। इसी वजह से एंबुलेंस पहुंचने में देरी हुई।

व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान, स्वास्थ्य व्यवस्था पर जताया आक्रोश

रमेश चंद्र तिरुवा की मौत के बाद गुरुवार को कपकोट के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में शोक के साथ नाराजगी भी देखने को मिली। घटना के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सरयू और खीरगंगा के संगम पर रमेश का अंतिम संस्कार किया गया।

उनकी अंतिम यात्रा में विधायक सुरेश गड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधि, व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल हुए।

पर्याप्त एंबुलेंस और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिले में एंबुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, खराब वाहनों की तत्काल मरम्मत कराने और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने की मांग उठाई है।

लोगों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में अस्पतालों की दूरी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां पहले ही मरीजों के लिए बड़ी चुनौती हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलना स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की मांग की है।

You Might Also Like

उत्तराखंड को IISER और AIIA की सौगात मिलने की उम्मीद, तीन बड़े प्रस्तावों पर केंद्र का सकारात्मक आश्वासन; NH घोषित कराने की मांग पर भी होगा विचार

नंदा गौरा योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा, लक्सर में 28 आवेदनों में आय प्रमाणपत्रों से छेड़छाड़; कार्रवाई की तैयारी

अंकिता भंडारी हत्याकांड: नार्को टेस्ट की सुनवाई में कोर्ट पहुंचीं उर्मिला सनावर, जेल में तबीयत बिगड़ने का लगाया आरोप

जौनपुर महोत्सव में सीएम धामी ने दी विकास योजनाओं की सौगात, थत्यूड़ सीएचसी बनेगा उप जिला चिकित्सालय

प्रसून जोशी ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और कला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने पर मंथन

TAGGED:died on the way to Almora;Kapkot market shut down in protest.Patient suffered for three hours while waiting for an ambulance;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरू होगा SIR

Khabar 360 India Desk Khabar 360 India Desk May 15, 2026
Uttarakhand News: लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी नंदा राजजात यात्रा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
पूर्णागिरि मेला: सीएम धामी ने 6 मोबाइल टॉयलेट वैन की दिखाई हरी झंडी, श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेगी स्वच्छता सुविधा….
पतंजलि को SC से बड़ी राहत : बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना केस किया बंद, IMA ने कहा था- एलोपैथी को कर रहे हैं बदनाम
जब ऑस्ट्रेलियाई संसद में हुई राजा चार्ल्स की भंयकर बईज्जती…….महिला ने चिल्लाया वापस जाओ 

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?