By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने की फिल्म नीति की सराहना
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > Uttarakhand > फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने की फिल्म नीति की सराहना
Uttarakhand

फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने की फिल्म नीति की सराहना

Khabar 360 India Desk
Last updated: November 23, 2026 7:33 am
Khabar 360 India Desk Published November 23, 2026
Share
SHARE

IFFI-2026 के वेव्स फिल्म बाजार में उत्तराखंड के शूटिंग डेस्टिनेशन पर विशेष चर्चा, फिल्म निर्माताओं को मिल रही सुविधाओं और तीन करोड़ रुपये तक की सब्सिडी की दी गई जानकारी

गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के वेव्स फिल्म बाजार में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन को लेकर विशेष पैनल चर्चा हुई। ‘डेस्टिनेशन उत्तराखंड: व्हेयर नेचर मीट्स सिनेमैटिक मैजिक’ विषय पर आयोजित इस सत्र में उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म शूटिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान फिल्मकारों को राज्य में उपलब्ध सुविधाओं, फिल्म सब्सिडी और शूटिंग की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया।

पैनल चर्चा में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त निदेशक केएस चौहान, अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राम रेड्डी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अभिनेत्री शीना ने किया।

फिल्मों और वेब सीरीज के लिए तीन करोड़ तक की सब्सिडी

संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में तैयार उत्तराखंड फिल्म पॉलिसी-2024 राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और प्रदेश को प्रमुख शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि नीति के तहत पात्रता और निर्धारित शर्तों के अनुसार हिंदी फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी सीरियल के लिए अधिकतम तीन करोड़ रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है।

उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो व्यवस्था और सरल शूटिंग अनुमति प्रक्रिया के माध्यम से फिल्मकारों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उत्तराखंड के हिमालयी नजारे, नदियां, पर्वतीय क्षेत्र, ऐतिहासिक एवं विरासत भवन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिए विविध विकल्प उपलब्ध कराती हैं। मसूरी, लैंडौर, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार सहित गढ़वाल और कुमाऊं के कई क्षेत्रों में फिल्म निर्माण की व्यापक संभावनाएं हैं।

चौहान ने बताया कि फिल्म नीति में 3T यानी टैलेंट, ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर दिया गया है। इसके माध्यम से स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को अवसर देने के साथ क्षेत्रीय सिनेमा को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

आरुषि निशंक और राम रेड्डी ने साझा किए शूटिंग के अनुभव

अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने अपनी वेब सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ का जिक्र करते हुए बताया कि उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित इस प्रोजेक्ट को कहानी सुनने के बाद जियो हॉटस्टार ने कमीशन किया था। उन्होंने प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और यहां फिल्म निर्माण के अनुकूल वातावरण की सराहना की। साथ ही कहा कि उत्तराखंड में मजबूत फिल्म इकोसिस्टम विकसित करने की जरूरत है, ताकि अधिक से अधिक फिल्म निर्माता यहां शूटिंग के लिए आकर्षित हों।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राम रेड्डी ने अपनी फिल्म ‘जुगनुमा’ की शूटिंग के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उनके लिए दूसरे घर जैसा है। फिल्म के लिए उपयुक्त लोकेशन तलाशने के उद्देश्य से वह 17 बार उत्तराखंड आए। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग और आत्मीयता की सराहना करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ उत्तराखंड के गांवों के बच्चों को भी अभिनय का अवसर दिया गया।

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं

पैनल चर्चा में उत्तराखंड की फिल्म नीति, सब्सिडी, प्राकृतिक शूटिंग स्थलों और स्थानीय प्रतिभाओं की संभावनाओं को फिल्म जगत के सामने रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। इसके साथ ही होटल, परिवहन, आतिथ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी इसका लाभ मिलने की संभावना है।

You Might Also Like

धामी सरकार के बड़े फैसले: विकास कार्यों के लिए ₹155.96 करोड़ मंजूर, 178 पुलिसकर्मियों को मिलेगा OPS का लाभ

खटीमा के सुरई जंगल में अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, बाघ के हमले की आशंका

रुड़की वन विभाग कार्यालय का कथित लेनदेन वीडियो वायरल, प्रधान सहायक पर लगे पैसे लेने के आरोप

हरिद्वार में IB के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली फायरिंग; आरोपी हिरासत में

IFFI-2026 में छाया उत्तराखंड पवेलियन, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने फिल्म नीति की सराहना की

TAGGED:filmmakers in Goa praise its film policyUttarakhand emerging as a new hub for film production;
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand Panchayat Elections : 12 जिलों के 40 विकासखंडों में मतदान जारी, सीएम धामी ने मतदाताओं से की सक्रिय भागीदारी की अपील….

News Desk News Desk July 28, 2025
जागेश्वर धाम को मिलेगी नई पहचान: ₹147 करोड़ की मास्टर प्लान परियोजना पर मुख्यमंत्री का जोर
कौन है इजरायल का जानी दुश्मन हसन नसरुल्लाह जिसने खड़ी कर दी 1 लाख लड़ाकों की आतंकी फौज…
व्यय वित्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी
2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?