By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: यूजेवीएन लिमिटेड के जल विद्युत गृहों द्वारा निगम की स्थापना के बाद का एक दिन का रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन।
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > यूजेवीएन लिमिटेड के जल विद्युत गृहों द्वारा निगम की स्थापना के बाद का एक दिन का रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन।
Uttarakhand

यूजेवीएन लिमिटेड के जल विद्युत गृहों द्वारा निगम की स्थापना के बाद का एक दिन का रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन।

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अपने कुशल प्रबंधन एवं बेहतरीन कार्य संस्कृति के बल पर रिकार्ड विद्युत उत्पादन

Khabar 360 India
Last updated: August 14, 2024 5:30 pm
Khabar 360 India Published August 14, 2024
Share
SHARE

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा अपने कुशल प्रबंधन एवं बेहतरीन कार्य संस्कृति के बल पर रिकार्ड विद्युत उत्पादन करते हुए ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि यूजेवीएन लिमिटेड की जल विद्युत परियोजनाओं द्वारा दिनांक 13.08.2024 को 25.9788 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया है जो कि निगम की स्थापना के बाद से अब तक का किसी भी एक दिन का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन है। उन्होंने बताया कि निगम की परियोजनाओं का इससे पूर्व का किसी भी एक दिन का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन 25.963 मिलियन यूनिट था जो कि दिनांक 05 अगस्त 2023 को किया गया था।
डॉ. संदीप सिंघल ने कहा कि इस वर्ष जहां कुछ परियोजनाओं के जल संग्रहण क्षेत्रों में अतिवृष्टि की स्थिति रही वहीं यमुना और टौंस का जलस्तर गत वर्ष की तुलना में क्रमशः लगभग 38 प्रतिशत एवं 20 प्रतिशत कम रहा। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी परियोजनाओं द्वारा रिकार्ड उत्पादन निगम कार्मिकों के कार्य के प्रति दृढ़संकल्प एवं समर्पण का परिचायक है।
निगम के विद्युत गृहों की इस उपलब्धि पर हर्ष प्रकट करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने कहा कि सर्वाधिक विद्युत उत्पादन की यह उपलब्धि वर्षाकाल से पूर्व योजनाबद्ध तरीके से बनाई गई कार्ययोजना के अनुरुप विद्युत गृहों की मशीनों के बेहतर संचालन, रखरखाव एवं कार्मिकों के उत्कृष्ट कार्य से ही संभव हुई है। डॉ. सिंघल ने आशा व्यक्त की कि अपनी बेहतरीन कार्य संस्कृति तथा कार्मिकों की दृढ़ इच्छाशक्ति एवं लगन से निगम भविष्य में भी इसी प्रकार विद्युत उत्पादन के कीर्तिमान स्थापित करते हुए राज्य को ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी बनाने में सहयोगी बनेगा।
दिनांक 13 अगस्त, 2024 को निगम की विभिन्न परियोजनाओं द्वारा किए गए उत्पादन का विवरण निम्न प्रकार है –
छिबरो – 4.847 मिलियन यूनिट
खोदरी – 2.161 मिलियन यूनिट
ढकरानी – 0.453 मिलियन यूनिट
ढालीपुर – 1.211 मिलियन यूनिट
कुल्हाल – 0.723 मिलियन यूनिट
व्यासी – 2.928 मिलियन यूनिट
मनेरी भाली प्रथम (तिलोथ) – 2.211 मिलियन यूनिट
मनेरी भाली-द्वितीय (धरासु) – 6.826 मिलियन यूनिट
चीला – 3.027 मिलियन यूनिट
खटीमा – 0.827 मिलियन यूनिट
पथरी – 0.369 मिलियन यूनिट
मोहम्मदपुर – 0.155 मिलियन यूनिट
गलोगी – 0.033 मिलियन यूनिट
दुनाव – 0.015 मिलियन यूनिट
काली गंगा-प्रथम – 0.047 मिलियन यूनिट
काली गंगा-द्वितीय – 0.019 मिलियन यूनिट
मध्यमहेश्वर – 0.127 मिलियन यूनिट

You Might Also Like

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान को मिल रही व्यापक सफलता

मुख्यमंत्री ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री धामी से प्रसून जोशी की शिष्टाचार भेंट

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, तेज़ी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

TAGGED:#25.9788 मिलियन यूनिट#कुशल प्रबंधन#यूजेवीएन लिमिटेड#विद्युत उत्पादन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

बड़ी खबर: लालकुआं कोतवाली 24 दिसंबर को करेगी 11 मुकदमाती वाहनों की नीलामी

Khabar 360 India Khabar 360 India December 23, 2025
आपराधिक मामलों में तेजी लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का कदम, अस्थायी न्यायाधीशों की नियुक्ति का प्रस्ताव
कनाडा के पर्यटक शहर में जंगल की आग का कहर, 50% इमारतें खाक
पीएम मोदी ने 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, इन रूट्स के लिए तोहफा…
शेख हसीना तो हेलिकॉप्टर से उड़ गईं, अब हमें भी शरण दें; भारत से गुहार लगा रहे बांग्लादेशी नेता…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?