By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: तमिलनाडु में एक ट्रेन हादसा हुआ, जहां मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर के कारण ट्रेन के डिब्बों में आग लग गई…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > तमिलनाडु में एक ट्रेन हादसा हुआ, जहां मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर के कारण ट्रेन के डिब्बों में आग लग गई…
National

तमिलनाडु में एक ट्रेन हादसा हुआ, जहां मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर के कारण ट्रेन के डिब्बों में आग लग गई…

News Desk
Last updated: October 12, 2024 2:31 am
News Desk Published October 12, 2024
Share
SHARE

तमिलनाडु में शुक्रवार की रात रेल हादसा हो गया।

Contents
जारी है राहत और बचाव कार्यस्टालिन ने अधिकारियों को दिया निगरानी का निर्देश

बिहार जा रही बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरा गई, जिसके बाद ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कुछ डिब्बों में आग लग गई।

आशंका जताई जा रही है कि हादसे में कुछ यात्री घायल हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रेन मैसूर से पेरम्बूर होते हुए बिहार के दरभंगा जा रही थी।

इसी दौरान ट्रेन की तिरुवल्लूर के पास कवारप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी दुर्घटनास्थल पहुंच गए।

हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू हो गया है। दुर्घटनास्थल के लिए एंबुलेंस और एनडीआरएफ की टीमें भी रवाना कर दी गई हैं।

रेल हादसे पर ज्यादा जानकारी देते हुए दक्षिणी रेलवे ने बताया, ”मैसूर से दरभंगा जा रही ट्रेन संख्या 12578 (MYS-DBG) के छह डिब्बे रात करीब 20.30 बजे एक मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गए।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कुछ लोग घायल हुए हैं। मेडिकल रिलीफ वैन और बचाव दल चेन्नई सेंट्रल से रवाना हो गए हैं।”

जारी है राहत और बचाव कार्य

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक सूचना एवं प्रचार (ईडी/आईपी) दिलीप कुमार ने कहा, “12578 बागमती एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। अभी तक रेलवे की ओर से राहत एवं बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुका है और सभी डिब्बों से यात्रियों को निकालने का काम जारी है। 90 प्रतिशत से अधिक यात्रियों को निकाल लिया गया है। अभी तक हमें किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। जीएम सदन रेलवे और डीआरएम सदन चेन्नई डिवीजन दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से चेन्नई स्टेशन से आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।”

इस मामले में यात्रियों की जानकारी लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं

समस्तीपुर – 06274-232131, 8102918840

दरभंगा – 06272-234131, 8210335395

दानापुर – 9031069105, 9031021352

पं.दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन – 7525039558, 8081212134

बरौनी – 8252912043

चेन्नई कंट्रोल – 044-25330952, 044-25330953

इससे पहले बिहार के कटिहार में गुरुवार की रात ट्रेन हादसा हो गया था। सुधानी-बारासोई स्टेशन के बीच न्यू जलपाईगुड़ी से कटिहार जा रही मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई थी। इस दौरान एक लाइन पर घंटों तक ट्रेन का परिचालन ठप रहा।

स्टालिन ने अधिकारियों को दिया निगरानी का निर्देश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे के बाद अपने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने और बचाव कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य सचिव एन मुरुगानंदम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को राहत और बचाव अभियान में सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंचने के लिए भी कहा। स्टालिन ने तिरुवल्लुर जिला प्रशासन और दक्षिणी रेलवे के अधिकारियों को प्रभावित यात्रियों के लिए सभी चिकित्सा और बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने और उनके परिवहन को सुनिश्चित करने के अलावा, बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से घटनास्थल पर और घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा।

The post तमिलनाडु में एक ट्रेन हादसा हुआ, जहां मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस टक्कर के कारण ट्रेन के डिब्बों में आग लग गई… appeared first on .

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में अर्पित किया पुष्पचक्र, वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Khabar 360 India Khabar 360 India December 16, 2025
अंतरिक्ष में सुनाई दे रही कैसी आवाज? सुनीता विलियम्स के साथ स्पेस में अटके हैं एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर…
दशहत फैलाने का शौक-  पूजा पंडाल में की अंधाधुंध फायरिंग, 4 घायल
रुस में अमेरिकी पत्रकार को 16 साल की सजा 
पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार पर संकट के बादल? अनबन की खबरों के बीच बिलावल का इमरान को ऑफर…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?