By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Aaj Ka Mausam: अगले महीने बारिश और कोहरा मचाएगा कहर! कड़ाके की ठंड से कांपेंगे लोग; पढ़ें आज का वेदर अपडेट
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > Aaj Ka Mausam: अगले महीने बारिश और कोहरा मचाएगा कहर! कड़ाके की ठंड से कांपेंगे लोग; पढ़ें आज का वेदर अपडेट
National

Aaj Ka Mausam: अगले महीने बारिश और कोहरा मचाएगा कहर! कड़ाके की ठंड से कांपेंगे लोग; पढ़ें आज का वेदर अपडेट

News Desk
Last updated: January 31, 2025 9:06 am
News Desk Published January 31, 2025
Share
SHARE

Aaj Ka Mausam 31 January 2025: उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड की वापसी हो सकती है. 31 जनवरी से मौसम में बदलाव देखा जाएगा, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी और ठिठुरन का दौर जारी रहेगा. तेज हवाएं दिन में भी धूप को बेअसर कर रही हैं. पहाड़ी राज्यों में न्यूनतम तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता है, जिससे कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है. दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा-पंजाब और उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ जाएगा, साथ ही घने कोहरे की वजह से यातायात भी प्रभावित रहेगा.

Contents
दिल्ली का मौसमउत्तर प्रदेश का मौसमबिहार और राजस्थान में मौसमझारखंड का मौसमजम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से अगले छह दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिससे बादल छाए रहेंगे और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है. पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे उड़ीसा, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में घना कोहरा रहेगा और नॉर्थ ईस्ट के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. हल्की धुंध का असर एनसीआर में देखने को मिलेगा. इसके बाद 1 फरवरी से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहेगा. हालांकि, हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है. आने वाले दिनों में एक्यूआई में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे प्रदूषण का स्तर और अधिक बढ़ सकता है. 

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम कोहरे के कारण ठंड और बढ़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल और बुंदेलखंड में बारिश की संभावना है. 3 से 5 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही तेज हवाओं के चलते ठंड में और वृद्धि हो सकती है.

बिहार और राजस्थान में मौसम

बिहार में 1 फरवरी को घने कोहरे और ठंडी हवाओं का अलर्ट है। साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। राजस्थान में भी फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

झारखंड का मौसम

झारखंड में पिछले 24 घंटों में तापमान में वृद्धि हुई है, जिससे सर्दी से थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है. 1 फरवरी से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, खासकर बर्फबारी की वजह से तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है. श्रीनगर और पहलगाम में बर्फबारी जारी है और 4 फरवरी तक यही मौसम बना रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण और भी बर्फबारी हो सकती है.

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान : मुख्यमंत्री धामी ने 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा—आप देवभूमि के आरोग्य प्रहरी…

News Desk News Desk August 18, 2025
मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने परिवार को दिए ये विकल्प
कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मचा बवाल, विधायकों ने खोला मोर्चा
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों का हमला, सेना पर फायरिंग; जवाबी कार्रवाई में तीन जवान शहीद
10 साल की हिंदू बच्ची को घर से अगवा किया, जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाया; 50 साल के मुस्लिम व्यक्ति पर आरोप…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?