By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: आखिर कैसे 303 से 240 पर आ गई BJP, नितिन गडकरी ने बताया क्यों घट गईं इतनी सीटें…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > National > आखिर कैसे 303 से 240 पर आ गई BJP, नितिन गडकरी ने बताया क्यों घट गईं इतनी सीटें…
National

आखिर कैसे 303 से 240 पर आ गई BJP, नितिन गडकरी ने बताया क्यों घट गईं इतनी सीटें…

News Desk
Last updated: September 16, 2024 11:23 am
News Desk Published September 16, 2024
Share
SHARE

लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सीटें घटने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वजह बता दी है।

उन्होंने इसे लेकर विपक्षी दलों पर मतदाताओं के भ्रमित करने का आरोप लगाया। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने किसानों और पिछड़ा वर्ग का खासतौर से जिक्र किया।

जून में संपन्न हुए चुनाव में भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करने में भी असफल रही थी और 240 सीटें जीत सकी थी। जबकि, 2019 में पार्टी को 303 सीटें मिली थीं

इंडियन एक्सप्रेस के कार्यक्रम में गडकरी से सवाल किया गया, ‘तो सीटों की संख्या के लिहाज से लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को झटका क्यों लगा?’ इसपर उन्होंने जवाब दिया, ‘यह चुनाव लोगों को समझाने या भ्रमित करने वाला था। पहले तो विपक्ष ने मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए कानाफूसी अभियान चलाया था। उनका कहना था कि भाजपा डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के संविधान के खिलाफ है और संविधान को बदल देगी।’

गडकरी ने कहा, ‘उनके नेताओं ने खासतौर से पिछड़ा वर्ग में डर पैदा किया कि उनको मिलने वाले लाभ अब जारी नहीं रहेंगे। दूसरा, हमारी तरफ से किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए किए गए उपायों को उनके खिलाफ बताया गया।’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोकसभा चुनाव भारत की जीत थी। भाजपा ने सरकार में वापसी की और मुझे 100 फीसदी भरोसा है कि आगामी चार राज्यों के चुनावों में हमें अच्छा बहुमत मिलेगा। लोगों ने भाजपा में फिर भरोसा दिखाया है कि यह सक्षम है, इसका रिकॉर्ड अच्छा और यह इस देश का भविष्य बदल सकती है। आप प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस के 60 और भाजपा के 15 सालों की तुलना कर सकते हैं। आपको जवाब मिल जाएगा।’

प्रधानमंत्री पद को लेकर किया था बड़ा दावा

पीटीआई भाषा के अनुसार, गडकरी ने शनिवार को कहा कि एक बार एक नेता ने प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल होने पर उन्हें समर्थन देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए प्रस्ताव को ठुकरा दिया था कि उनकी ऐसी कोई लालसा नहीं है।

यहां एक पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में गडकरी ने कहा, ‘मुझे एक घटना याद है- मैं किसी का नाम नहीं लूंगा…उस व्यक्ति ने कहा था कि अगर आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, तो हम आपका समर्थन करेंगे।’ हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह वाकया कब का है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘लेकिन, मैंने पूछा कि आपको मेरा समर्थन क्यों करना चाहिए और मुझे आपका समर्थन क्यों लेना चाहिए? प्रधानमंत्री बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं है। मैं अपने मान्यता और अपने संगठन के प्रति वफादार हूं और मैं किसी भी पद के लिए समझौता नहीं करूंगा क्योंकि मेरा दृढ़ निश्चिय मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।’

अपने भाषण में, गडकरी ने पत्रकारिता और राजनीति दोनों में नैतिकता के महत्व को जोर दिया।

The post आखिर कैसे 303 से 240 पर आ गई BJP, नितिन गडकरी ने बताया क्यों घट गईं इतनी सीटें… appeared first on .

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

दुनिया के सबसे बड़े पालतू मगरमच्छ की मौत    

News Desk News Desk November 4, 2024
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी बधाई…
कमला हेरिस बनेगी, अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति
धामी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर “जन सेवा थीम” पर प्रदेशभर में लगाए जाएंगे शिविर, योजनाओं के लाभार्थियों को किया जाएगा आमंत्रित…
Dhami Cabinet Expansion: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, धामी मंत्रिमंडल में कौन होंगे नए चेहरे? CM समेत कई विधायकों का दिल्ली दौरा…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?