मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हरिद्वार स्थित डामकोठी में अखाड़ा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹34 लाख की सहयोग राशि प्रदान की। परिषद ने आपदा प्रभावित एक गांव को गोद लेने का संकल्प भी लिया।
मुख्यमंत्री ने परिषद के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में संत समाज का सहयोग प्रभावित परिवारों के लिए आशा और संबल की किरण है तथा यह सेवा और संवेदना का अनुकरणीय उदाहरण है।




