By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: बांग्लादेशी बदमाशों ने सीमा पार कर भारतीय जवान को कर लिया अगवा, BGB पर BSF आगबबूला…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > National > बांग्लादेशी बदमाशों ने सीमा पार कर भारतीय जवान को कर लिया अगवा, BGB पर BSF आगबबूला…
National

बांग्लादेशी बदमाशों ने सीमा पार कर भारतीय जवान को कर लिया अगवा, BGB पर BSF आगबबूला…

News Desk
Last updated: September 25, 2024 2:28 am
News Desk Published September 25, 2024
Share
SHARE

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने बांग्लादेशी समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के समक्ष इस बात को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है कि उसके जवान का पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर गश्ती के दौरान पड़ोसी देश के कुछ ‘शरारती तत्वों’ ने ‘अपहरण’ कर लिया। बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों के बीच ‘फ्लैग बैठक’ के बाद बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने जवान को वापस सौंप दिया।

भारतीय जवान को 15-20 बांग्लादेशी शरारती तत्वों के एक समूह ने उस समय अगवा कर लिया था, जब वह पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर इलाके में बिराल सीमा के पास नियमित गश्त कर रहा था।

बीएसएफ के एक बयान में कहा गया है, ‘‘शरारती तत्वों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया और बीएसएफ जवान को जबरन बांग्लादेश में ले गए और उसे बीजीबी की हिरासत में रखा गया।’’

बीएसएफ ने कहा कि इस खतरनाक स्थिति को लेकर बीएसएफ के उत्तर बंगाल फ्रंटियर महानिरीक्षक ने तुरंत बीजीबी के उत्तर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय कमांडर से संपर्क किया और अपहृत जवान की तत्काल रिहाई की मांग की।

बीएसएफ के उत्तर बंगाल फ्रंटियर का मुख्यालय सिलीगुड़ी में स्थित है। बीएसएफ ने कहा कि उसने इस आक्रामक कृत्य की निंदा की है और बांग्लादेश के शरारती तत्वों की हरकतों के खिलाफ औपचारिक विरोध दर्ज कराया है।

बयान में कहा गया है कि बीएसएफ ने सीमा पर शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया है और बीजीबी से अपने नागरिकों को ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश देने का आग्रह किया है। बीएसएफ ने कहा, ‘‘बीएसएफ सीमा पर ‘‘जीरो फायरिंग’’ की अपनी नीति के प्रति प्रतिबद्ध है और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीजीबी से सहयोग चाहता है।’’

बीएसएफ ने कहा कि उसने “अपने कर्मी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम किया और बीजीबी ने सेक्टर कमांडर के बीच बैठक के बाद जवान को वापस कर दिया।’’

भारत और बांग्लादेश के बीच 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिसकी सुरक्षा क्रमशः बीएसएफ और बीजीबी करते हैं तथा पांच अगस्त को ढाका में शेख हसीना सरकार के सत्ता से हटने के बाद से भारतीय बल अलर्ट पर हैं।

The post बांग्लादेशी बदमाशों ने सीमा पार कर भारतीय जवान को कर लिया अगवा, BGB पर BSF आगबबूला… appeared first on .

You Might Also Like

न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर 19 किमी एलिवेटेड रोड: इंजीनियरिंग का विश्व रिकॉर्ड, विकास और पर्यावरण का अनोखा संगम

फरीदाबाद में ब्रेनवॉश के बावजूद जसीर वानी ने सुसाइड बॉम्बर बनने से किया इनकार

क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News

Насколько интерактивные организации адаптируются к поведению

Khabar 360 India Khabar 360 India March 16, 2026
डल्लेवाल की हालत गंभीर, किसान नेताओं ने केंद्र को चेताया- हालात हो सकते हैं बेकाबू  
Echtgeld Roulette verbunden ️ Fair & neteller 10 Dollar Casino allemal um echtes Bares aufführen
खाई में गिरी कार :, 2 की मौत, 6 घायल…
धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?