By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: बिग न्यूज़ : समर्थ पोर्टल पर 14 जून तक बढ़ी ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Education > बिग न्यूज़ : समर्थ पोर्टल पर 14 जून तक बढ़ी ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि
EducationUttarakhand

बिग न्यूज़ : समर्थ पोर्टल पर 14 जून तक बढ़ी ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि

Khabar 360 India
Last updated: June 5, 2024 6:35 pm
Khabar 360 India Published June 5, 2024
Share
SHARE

समर्थ पोर्टल पर 14 जून तक बढ़ी ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश

कहा, उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्र

देहरादून : 05 जून 2024 उच्च शिक्षा के अंतर्गत प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी महाविद्यालयों एवं राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है। अब नव प्रवेशित छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर आगामी 14 जून तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये हैं। डा. रावत ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिये समर्थ पोर्टल को एक बार पुनः खोलने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने से किसी भी युवा को वंचित नहीं रखा जायेगा।

सूबे के राज्य विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्ध समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये स्नातक प्रथम सेमेस्टर हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को 14 जून तक बढ़ा दिया गया है। जिन छात्र-छात्राओं ने स्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन पंजीकरण नहीं किया था, उनके पास ऑनलाइन आवेदन करने का एक और मौका है।

राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आगामी 15 जून से मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जायेगी, जबकि 13 जुलाई से शैक्षिक सत्र का विधिवत शुभारम्भ किया जायेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने विभिन्न कारणों से पंजीकरण से वंचित रहे गये छात्र-छात्राओं के लिये दोबारा समर्थ पोर्टल खोलने की बात कही और कहा कि प्रदेश में युवाओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने से कतई भी वंचित नहीं रखा जायेगा।

बयान-

सूबे के विभिन्न छात्र संगठनों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं की मांग के दृष्टिगत प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थनों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि को बढ़ा कर 14 जून कर दिया है। विभिन्न कारणों के चलते प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राएं अब समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकेंगे। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।- डॉ. धन सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

समर्थ पोर्टल पर 50 हजार से अधिक पंजीकरण

सूबे में नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये स्नातक कक्षाओं के लिये प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से आयोजित की जा रही है। अबतक कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा एवं श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी से संबद्ध समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी महाविद्यालय व विश्वविद्यालय परिसरों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु 50452 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिये 20770 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया है। इसी प्रकार श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय व सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु 19630 तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिये 10052 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है।

You Might Also Like

दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन

शिक्षा विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रदेश के बजट का 30 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित हो : रेखा आर्या

देहरादून बनेगा वैश्विक सिनेमा का केंद्र, आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 में 98 फिल्में चयनित

खटीमा में प्रॉपर्टी डीलर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी

TAGGED:Dehradun news uttrakhand newsDr Dhan Singh Rawat
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
World News

पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर, कुवैत ने की ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने की पहल

News Desk News Desk December 22, 2024
Uttarakhand News:- प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: जल-जंगल और जमीन के संरक्षण की आवश्यकता पर रहा केंद्रित….
Uttarakhand News: माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालयों से सम्बंधी विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के लिये टोल फ्री नम्बर जारी…
Uttarakhand News- साहस और पराक्रम की मिसाल बनी भारतीय सेना, पाकिस्तान में मचाई भारी तबाही: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
रेलवे ने यात्रियों को दी खुशखबरी, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने…

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?