By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा: चुनाव से पहले बड़ा ‘वोट बैंक’ दांव! बुजुर्ग-दिव्यांग, विधवा पेंशन को बढ़ाया किया तीन गुना…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Blog > Uttarakhand > Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा: चुनाव से पहले बड़ा ‘वोट बैंक’ दांव! बुजुर्ग-दिव्यांग, विधवा पेंशन को बढ़ाया किया तीन गुना…
Uttarakhand

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा: चुनाव से पहले बड़ा ‘वोट बैंक’ दांव! बुजुर्ग-दिव्यांग, विधवा पेंशन को बढ़ाया किया तीन गुना…

News Desk
Last updated: June 21, 2025 6:15 pm
News Desk Published June 21, 2025
Share
SHARE

बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार 21 जून को राज्य की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की घोषणा की। अब वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को हर महीने ₹400 की जगह ₹1100 की पेंशन मिलेगी। नीतीश कुमार ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर दी है।

Contents
बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का नया स्वरूप क्या होगा?🧾Bihar Social Security Pension FAQ: बिहार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सभी जरूरी जानकारीसवाल 1: बिहार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना क्या है?सवाल 2: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?सवाल 3: सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि कब तक आएगी?सवाल 4: इस योजना से कितने लोगों को लाभ मिलेगा?नीतीश कुमार का चुनाव से पहले बड़ा “वोट बैंक” दांव?

नीतीश कुमार ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ”मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।”

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का नया स्वरूप क्या होगा?

लाभार्थी वर्ग पुरानी राशि नई राशि (जुलाई से लागू)
वृद्ध नागरिक ₹400 ₹1100
विधवा महिलाएं ₹400 ₹1100
दिव्यांगजन ₹400 ₹1100
कुल लाभार्थी संख्या 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255

🧾Bihar Social Security Pension FAQ: बिहार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, सभी जरूरी जानकारी

सवाल 1: बिहार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना क्या है?

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना बिहार सरकार द्वारा संचालित एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य वृद्ध नागरिकों, विधवा महिलाओं, एवं दिव्यांगजनों को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान करना है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के संबंध में शिकायत दर्ज करने और सहायता के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर ” 18003456262″ पर कॉल कर सकते हैं।

सवाल 2: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 जून 2025 को ऐलान किया कि पेंशन राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दिया गया है।
यह बढ़ोतरी वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों -तीनों श्रेणियों के लिए समान रूप से लागू है।

सवाल 3: सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि कब तक आएगी?

बढ़ी हुई राशि का भुगतान जुलाई 2025 से शुरू किया जाएगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि हर महीने की 10 तारीख को यह पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।

सवाल 4: इस योजना से कितने लोगों को लाभ मिलेगा?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुताबिक इस फैसले से राज्य के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा।

नीतीश कुमार का चुनाव से पहले बड़ा “वोट बैंक” दांव?

इस फैसले के ऐलान के समय को लेकर राजनीतिक हलकों में कई अटकलें लगाई जा रही हैं, क्योंकि बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सीधे 1 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को जोड़ने वाला यह फैसला वोटरों को साधने की बड़ी कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के इस ऐलान का स्वागत करते हुए कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधवाओं, वृद्धों और दिव्यांगजनों की पेंशन में बढ़ोतरी कर जनकल्याण का बड़ा कार्य किया है। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।”

नीतीश कुमार का यह कदम राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। बिहार की राजनीति में गरीब, वृद्ध और समाज के वंचित वर्ग अहम वोट बैंक माने जाते हैं। ऐसे में यह पेंशन वृद्धि सीधा जनसंपर्क साधने और जनआशीर्वाद लेने का माध्यम बन सकती है।

विपक्ष इसे “चुनावी स्टंट” कह सकता है, लेकिन सरकार इसे जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम बता रही है। अब देखना यह होगा कि जनता इसे कैसे लेती है -वोट के रूप में या केवल घोषणा के रूप में।

You Might Also Like

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान को मिल रही व्यापक सफलता

मुख्यमंत्री ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री धामी से प्रसून जोशी की शिष्टाचार भेंट

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, तेज़ी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
Uttarakhand

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल को दी विकास की सौगात, 126 करोड़ 69 लाख रुपए लागत की 27 परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास….

News Desk News Desk June 8, 2025
ये लो…………………….विघ्ननेश्वर गणपति मंदिर में पंडित के साथ रोबोट होगा पुजारी 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जाकिर नाइक का वीडियो: पीआईए का उड़ाया मजाक, मांगी माफी
इजरायल ने फलस्तीनी कैदियों को किया रिहा, देरी से स्थिति बनी असमंजसपूर्ण
हमास-इजरायल युद्ध का असर: गाजा की आबादी में छह फीसदी की गिरावट

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?