By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Khabar 360 IndiaKhabar 360 IndiaKhabar 360 India
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Reading: इमरान खान के समर्थकों और पाक सेना के बीच खूनी भिड़ंत, गोलीबारी में 6 प्रदर्शनकारी और 4 सैनिकों की मौत…
Share
Font ResizerAa
Khabar 360 IndiaKhabar 360 India
  • Politics
  • Education
  • Sports
  • Entertainment
  • Science
  • Technology
  • Business
Search
  • Uttarakhand
  • World News
  • Politics
    • National Politics
    • Uttarakhand Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
    • Health
    • Lifestyle
  • Science
  • Education
  • National
  • Contact Us
Follow US
Khabar 360 India > Private: Blog > World News > इमरान खान के समर्थकों और पाक सेना के बीच खूनी भिड़ंत, गोलीबारी में 6 प्रदर्शनकारी और 4 सैनिकों की मौत…
World News

इमरान खान के समर्थकों और पाक सेना के बीच खूनी भिड़ंत, गोलीबारी में 6 प्रदर्शनकारी और 4 सैनिकों की मौत…

News Desk
Last updated: November 27, 2024 11:03 am
News Desk Published November 27, 2024
Share
SHARE

पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंगलवार को भी भारी बवाल हुआ।

विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सरकार के प्रतिबंधों की अनदेखी करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी संस्थापक इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

राजधानी के डी चौक पर जमा प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पाकिस्तान की सेना और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

हुआ यूं कि इमरान खान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने भारी सुरक्षा वाले इलाके में धावा बोल दिया, जिससे उनकी सैन्य कर्मियों के साथ टकराव बढ़ गया।

हालात बेकाबू होता देख सेना और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी। इससे आंदोलनकारी और भड़क गए और उन लोगों ने भी सेना और अर्द्धसैनिक बलों पर धावा बोल दिया।

इस खूनी भिड़ंत में छह प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों के हमले में अर्द्धसैनिक बलों के चार जवानों की भी मौत हुई है।

इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना की निंदा की है और इसे प्रदर्शनकारियों का हमला कहा है। पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा है कि इस हमले में कम से कम चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है।

बता दें कि इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के नेतृत्व में पिछले चार दिनों से प्रदर्शन हो रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इस्लामाबाद के डी-चौक पर स्थित प्रमुख सरकारी इमारतों और सैन्य सैनिकों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना को भी तैनात किया गया है।

डॉन की खबर के अनुसार, सुरक्षा बलों को दंगाइयों को देखते ही गोली मारने सहित अनेक उपाय करने के लिए अधिकृत किया गया है और अगर आवश्यक हो तो सेना के पास कर्फ्यू लगाने की शक्ति दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आबपारा चौक पर आंसू गैस के गोले दागे जाने से कारोबार बंद हो गया जबकि रावलपिंडी से अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया है।

सरकार और विपक्षी दल के बीच बातचीत में गतिरोध के बीच इस्लामाबाद के डी-चौक पर जैसे ही कई पीटीआई प्रदर्शनकारी पहुंचे, सुरक्षा बलों ने उनपर तीव्र आंसू गैस के गोले दागे।

पीटीआई ने पूरे देश में अपने समर्थकों को रविवार से राजधानी पहुंचने के लिए कहा था जिसके बाद आज का बहुप्रचारित शक्ति प्रदर्शन हो रहा है।

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सरकार के अनुच्छेद 245 को लागू करने के बाद शहर के रेड जोन में सेना की तैनाती की घोषणा की।

डी-चौक, इस्लामाबाद में किलेबंद रेड ज़ोन का एक चौराहा है जो लंबे समय से राजनीतिक विरोध प्रदर्शन का एक स्थल रहा है।

इस चौक के आसपास संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट, पाकिस्तान सचिवालय और प्रधानमंत्री कार्यालय सहित महत्वपूर्ण सरकारी भवन स्थित हैं।

The post इमरान खान के समर्थकों और पाक सेना के बीच खूनी भिड़ंत, गोलीबारी में 6 प्रदर्शनकारी और 4 सैनिकों की मौत… appeared first on .

You Might Also Like

ईरान-इजरायल तनाव के बीच उत्तराखंड सरकार सतर्क, पश्चिम एशिया में रह रहे प्रवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

स्वीडन में गोलीबारी से 11 की मौत, हमलावर ने हमले के बाद आत्महत्या की

इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Share
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
Popular News
National

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कर्नाटक के श्रीक्षेत्र धर्मस्थल में श्री मंजुनाथ मंदिर में नई कतार प्रणाली का उद्घाटन किया

News Desk News Desk January 9, 2025
Каким способом интерактивные комплексы приспосабливаются к поведению
रूस-यूक्रेन जंग के बीच कीव और अमेरिका को एक ही साथ बड़ा झटका लगा
बॉस संग क्वालिटी टाइम बिताओ; नौकरी तलाश रही पाकिस्तानी लड़की को मिला अजीबो-गरीब ऑफर…
भारत ने यूपीआई के क्षेत्र में चीन-अमेरिका को पछाड़ा, नया रिकॉर्ड बना

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact

Categories

  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Health
  • Science

About US

Khabar 360 India provides comprehensive news coverage from Uttarakhand, including local events, politics, culture, and development, along with national and international news updates, ensuring well-rounded information for its readers.
Quick Link
  • About Us
  • Our Team
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Contact
Top Categories
  • Uttarakhand
  • National
  • World News
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
© Khabar 360 India. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?